शिबानी दांडेकर ने दिखाई अपनी 82 हजार रुपए की वेडिंग हील्स की झलक, शादी के लिए दिखीं उत्साहित

होने वाली दुल्हन शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी के हील्स की एक तस्वीर साझा की है, जिसकी कीमत 82 हजार रुपए है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिबानी दांडेकर ने दिखाई अपनी 82 हजार रुपए की वेडिंग हील्स की झलक, शादी के लिए दिखीं उत्साहित

बॉलीवुड के स्टार कपल फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी होने वाली दुल्हन शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आज यानी 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां फरहान के खंडाला स्थित घर पर की जा रही है।

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में महाराष्टियन संस्कृति के मुताबिक पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। होने वाली दुल्हन शिबानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और उनकी शादी के लिए उनका उत्साह उनके इंस्टा हैंडल पर साझा की गई लेटेस्ट तस्वीरों में देखा गया।

farhan shibani

अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्यार करने वाली दुल्हन शिबानी दांडेकर ने भी अपने जीवन की नई यात्रा के प्रति अपने उत्साह की झलकियां साझा की हैं। 12 फरवरी 2022 को शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तैयारी के बीच अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इसमें वह सोफे पर सोती हुई दिखाई दे रही थीं। फोटो में उनके अलावा एक बैग और उनके अस्त-व्यस्त कपड़े और जूते रखे हुए थे। शादी से जुड़े तमाम कामों के चलते वह थकी हुई लग रही थीं और साथ ही साथ होने वाली दुल्हन के चेहरे पर उत्साह भी नजर आ रहा था। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "थकी हुई, लेकिन उत्साहित!"

shibani

(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर-शिबानी का मेहंदी फंक्शन: बहन अनुषा और दोस्त रिया ने डांस परफॉर्मेंस से मचाया धमाल)

वहीं, आज यानी 19 फरवरी 2022 को होने वाली दुल्हन शिबानी दांडेकर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी शादी के सैंडल की एक झलक साझा की। बूमरैंग वीडियो में शिबानी ने 'एक्वाज़ुरा' ब्रांड के अपने लाल शादी के सैंडल की एक झलक दिखाई। स्टाइलिश हील्स को स्कैलप्ड स्ट्रैप्स पर क्रिस्टल से सजाया गया है। तस्वीर के साथ शिबानी ने एक नई यात्रा में प्रवेश करने के अपने उत्साह को जाहिर करते हुए लिखा है, "चलो इसे पहनते हैं।"

shibani

shibani

(ये भी पढ़ें- डायरेक्टर लव रंजन अपनी गर्लफ्रेंड संग 20 फरवरी को करेंगे शादी, होने वाली दुल्हन की झलक आई सामने)

कुछ शोध करने पर हमने पाया कि, ब्रांड से लव लिंक स्लिंग 105 क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड ग्रोसग्रेन स्लिंगबैक हील्स 'एक्वाज़ुरा' ब्रांड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस हील्स की कीमत 1,095 डॉलर है। इंडियन करेंसी के मुताबिक, इसकी कीमत 81,779.42 रुपए है।

shibani dandekar

इसके पहले, 18 फरवरी 2022 को होने वाली दुल्हन शिबानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने विवाह के पहले की यात्रा के दौरान अपने गैंग के साथ कुछ झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में दुल्हन के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आ रही थी और वह अपनी सहेलियों के साथ एक कार के अंदर बैठी नजर आ रहा था। देखें तस्वीरें।

shibani

shibani

shibani

(ये भी पढ़ें- अफसाना खान की हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, सिंगर को किस करते दिखे होने वाले दूल्हे साज)

फिलहाल, हमें तो फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.