शिबानी दांडेकर ने बताई फरहान अख्तर से शादी करने की वजह, ननद फराह संग शेयर की फोटो

हाल ही में, मॉडल शिबानी दांडेकर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में पति व एक्टर फरहान अख्तर संग शादी करने की असली वजह बताई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शिबानी दांडेकर ने बताई फरहान अख्तर से शादी करने की वजह, ननद फराह संग शेयर की फोटो

बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़े फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) एक-दूसरे के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच, ये कपल फैंस को अपनी नई-नई तस्वीरों की झलकियां दिखाकर खुश करता रहता है। इसी कम्र में, शिबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और फोटो शेयर की है और अपने पति फरहान से शादी करने की असली वजह लोगों को बताई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

shibani farhan

पहले ये जान लीजिए कि, 19 फरवरी 2022 को फरहान अख्तर ने खंडाला में एक क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी रचाई थी। जहां, दूल्हे ने ब्लैक कलर का टक्सीडो सूट पहना था, वहीं दुल्हन ने लाल रंग के गाउन में अपनी खूबसूरती से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। आज भी कपल के प्रशंसक उनकी शादी की तस्वीरों के दीवाने हैं। 

shibani farhan

(ये भी पढ़ें- क्या शमिता शेट्टी-राकेश बापट का हो गया ब्रेकअप? कपल ने दी अपनी प्रतिक्रिया)

अब आपको बताते हैं शिबानी की फरहान से शादी करने की असली वजह। दरअसल, शिबानी ने 9 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस के साथ कोरियोग्राफर फराह खान नजर आ रही हैं। ये तस्वीर उनकी शादी के वक्त की है, जिसे शिबानी ने अब शेयर किया है। फराह के साथ फोटो शेयर करते हुए शिबानी ने कैप्शन में लिखा, ''आपसे बहुत प्यार करती हूं। सिर्फ आपकी भाभी बनने के लिए मैंने फरहान से शादी की है।'' आपको बता दें कि, रिश्ते में फरहान और फराह भाई-बहन लगते हैं। फराह की मां मेनका और फरहान की मां हनी ईरानी बहनें हैं। 

shibani

(ये भी पढ़ें- धनुष और ऐश्वर्या अलग होने के बाद अपने बच्चों यात्रा-लिंगा की कर रहे को-पेरेंटिंग)

शादी के बाद फरहान और शिबानी के लिए 24 फरवरी 2022 को उनके दोस्त व फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने एक पार्टी होस्ट की थी, जिसमें नई दुल्हन शिबानी ग्रे रंग की प्लंजिंग नेकलाइन वाली हाई-स्लिट ड्रेस में नजर आई थीं। इस ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स, एक टॉप हेयर बन व मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को एलिगेंट रखा था। वहीं, फरहान ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ व्हाइट शर्ट और पैंट पहन रखा था। उन्होंने ब्लैक स्नीकर्स के साथ अपने लुक को कूल रखा था।

farhan shibani

ये जोड़ी साल 2015 में शो 'आई कैन डू इट' के सेट पर एक-दूसरे से मिली थी और तभी दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। उनके वेडिंग लुक से लेकर उनके उनके विवाह स्थल तक को फैंस ने काफी पसंद किया था।

farhan shibani

(ये भी पढ़ें- ऋत्विक धनजानी की दादी उषा दुबे का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया भावुक नोट)

फिलहाल, आपको शिबानी और फराह की केमिस्ट्री कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.