शिखर धवन ने खरीदी 2.18 करोड़ की BMW M8 कूप कार, हैरान कर देने वाले हैं फीचर्स

इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में BMW M8 कूप कार खरीदी है, जिसके फीचर्स हैरान करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

शिखर धवन ने खरीदी 2.18 करोड़ की BMW M8 कूप कार, हैरान कर देने वाले हैं फीचर्स

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने ऑडी, रेंज रोवर्स और मर्सिडीज जैसी कारों से भरे अपने कीमती गैराज में अब एक नई ब्रैंड जर्मन ब्यूटी शामिल कर ली है। इस बैट्समैन को कारों से प्यार है और एक बार फिर हमने उन्हें मार्केट में सबसे लग्जीरियस कार्स में से एक पर अपने रुपए खर्च करते हुए देखा है।

shikhar dhawan

हर बार की तरह, इस बार भी शिखर धवन ने सबसे पॉवरफुल और सबको अपना दीवाना बना देने वाली ‘BMW M8 कूप’ कार बोल्ड ब्लैक कलर में खरीदी है। साथ ही, इस गाड़ी के फीचर्स हैरान कर देने वाले हैं। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि, शिखर की नई नवेली BMW M8 कूप क्रिकेटर की सभी जरूरतों को पूरा करेगी।

(ये भी पढ़ें: अपनी बेटी से महज 15 साल बड़े हैं शिखर धवन, शेयर करते हैं खूबसूरत रिश्ता, देखें झलकियां)

shikhar dhawan new car

हाल ही में, जर्मन की लग्जरी गाड़ी बनाने वाली कंपनी BMW के ऑफिशियल इंस्टाग्राम के इंडियन हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन फोटोज में, इंडियन क्रिकेट टीम के ‘गब्बर’ शिखर धवन BMW कार के पेपर्स के साथ उसका डमी लेते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शिखर अपनी ब्रैंड न्यू कार के साथ पोज देते देखे जा सकते हैं और इसका बोल्ड ब्लैक कलर इस महंगी जर्मन ब्यूटी का पूरा लुक निखार रहा है।

shikhar dhawan new car

shikhar dhawan new car

इन फोटोज के साथ, BMW इंडिया ने कैप्शन में शिखर को BMW M8 कूप के मालिक बनने पर बधाई देते हुए एक प्यारा नोट लिखा है। इस नोट में लिखा है, “भारतीय क्रिकेट के आइकॉन #TheIconOfEcstasy से मिलते हैं। @shikhardofficial को ब्रैंड न्यू BMW #M8 कूप लेने पर बधाई। #BMW के परिवार में आपका स्वागत है।” जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में कंपनी द्वारा रिलीज किये गए इस कार के एडिशन की कीमत 2.18 करोड़ रुपए के करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

(ये भी पढ़ें: शिखर धवन की लव स्टोरी: दो बच्चों की मां और 10 साल बड़ी महिला से 'गब्बर' ने लगाया दिल)

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, गाड़ी का प्राइस काफी हाई है, लेकिन इस कार के फीचर्स इसकी कीमत से काफी न्याय करते हैं। साल 2021 में शिखर धवन के द्वारा खरीदी गई BMW M8 कूप को कार और बीके अवार्ड्स में ‘परफॉरमेंस कार ऑफ़ द ईयर’ का विनर भी अनाउंस किया जा चुका है। इस कार पूरी दुनिया में सबसे पॉवरफुल इंजन और एक 4.4 लीटर के V8 ट्विन-टर्बोचार्ज किया हुआ मोटर है। इस इंजन के पास 592 bhp और 750 Nm की पॉवर निर्माण करने की क्षमता है, जिसके साथ कंपनी ये दावा करती है कि, ये 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार मात्र 3.3 सेकेंड में पकड़ लेती है। हां, ये हैरान करने वाली बात है, लेकिन बिल्कुल सच है।  

shikhar dhawan new car

इसके अलावा, शिखर धवन ‘ऑडी A6’, ‘BMW 6 GT’, ‘रेंज रोवर स्पोर्ट्स’ और कई सारी गाड़ियों के मालिक हैं।

shikhar dhawan

फिलहाल, हम भी शिखर धवन को नई कार खरीदने पर बधाई देते हैं। तो आपको क्रिकेटर की लेटेस्ट कार कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.