क्या सच में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने बेटे वियान के बर्थडे पर दी है लैम्बॉर्गिनी कार? जानें हकीकत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति की बेटे वियान को गिफ्ट में दी गई लैम्बॉर्गिनी कार की ख़बरों पर राज कुंद्रा ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

क्या सच में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने बेटे वियान के बर्थडे पर दी है लैम्बॉर्गिनी कार? जानें हकीकत

एक सेलिब्रिटी पेरेंट बनना बिल्कुल आसान नहीं है, क्योंकि दुनिया की तमाम निगेटिविटी से अपने बच्चे को बचा कर रखना काफी मुश्किल काम हो जाता है। वो जितना भी कोशिश कर लें, लेकिन मीडिया और पैपराजी की नजर हमेशा उनके बच्चों पर रहती है। यही वजह है कि सेलेब अपने किड्स को लाइमलाइट और पब्लिक की आंखों से दूर रखना चाहते हैं। हालांकि, कुछ खबरें ऐसी भी होती हैं जिन्हें सेलिब्रिटी पेरेंट्स के लिए बर्दाश्त कर पाना काफी मुश्किल होता है और इस दौरान वो मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने भी अपने बेटे वियान राज कुंद्रा के बारे में लिखा गया एक फेक आर्टिकल पढ़कर कुछ ऐसा ही रिएक्शन दिया है।

राज कुंद्रा के रिएक्शन के बारे में बताने से पहले जान लीजिए कि, कपल के घर बेटे वियान राज कुंद्रा ने 12 मई 2012 को जन्म लिया था। वियान के 8वें जन्मदिन पर राज ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर करके अपने बेटे के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। इन फोटोज के कैप्शन में राज ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे बेटे, मेरी जिंदगी, मेरे दिल की धड़कन @viaanrajkundra। वियान मुझे आप पर बहुत गर्व है। आप हमेशा जमीन से जुड़े हुए और धन्य रहें। आपके बेस्ट फ्रेंड और पापा की तरफ से ढेर सारा प्यार।” इसके अलावा, हाल ही में राज ने लॉकडाउन में अपने बेटे के लिए खुद की क्रिएटिविटी दिखाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया था, “लॉकडाउन में अपने बेटे के लिए थोड़ा फन और क्रिएटिविटी। हैप्पी बर्थडे दोबारा। लॉकडाउन में जन्मदिन।” (ये भी पढ़ें: अली अब्बास जफर जल्द बनना चाहते हैं अब्बू, लेटेस्ट इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग पर की बातचीत)

Viaan Kundra and Raj Kundra

Shilpa Shetty Kundra, Viaan Kundra and Raj Kundra

हाल ही में, एक मैग्जीन में ये खबर पब्लिश की गई कि शिल्पा व राज ने वियान के 8वें बर्थडे पर उन्हें लैम्बॉर्गिनी स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है। अब इस आर्टिकल का अपने ट्विटर हैंडल पर लिंक शेयर करते हुए राज ने पब्लिकेशन की जमकर फटकार लगाई है। राज ने इसे ‘बुरी तरह से रिसर्च किया हुआ आर्टिकल’ बताया और सफाई दी कि उन्होंने बेटे को एक टॉय कार गिफ्ट में दी है। राज ने ट्वीट किया, “इतनी विश्वसनीय मैग्जीन लेकिन इतना बुरा रिसर्च किया हुआ आर्टिकल। कृपया इसमें ये बताएं कि लैम्बॉर्गिनी एक टॉय लैम्बॉर्गिनी कार थी #fakenews धीमी तालियां।”

Raj Kundra Slams A Magazine

शिल्पा ने हमेशा अपने हर इंटरव्यू में बेटे वियान को एक नॉर्मल जिंदगी देने के बारे में बात की है। एक बार ‘बॉम्बे टाइम्स’ से की गई बातचीत में शिल्पा ने बताया था कि एक सेलिब्रिटी किड के लिए नॉर्मल लाइफ का मतलब क्या होता है। एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं एक नॉन-फ़िल्मी बैकग्राउंड से हूं और एक मिडिल-क्लास फैमिली से आती हूं, जहां हमारी छुट्टियां लंदन में नहीं बल्कि मैथरान में गुजरती थीं। आज मैं अपने बेटे वियान को लंदन में छुट्टियों पर ले जाने में बिल्कुल भी अफसोस नहीं करती हूं। मुझे पता है कि उसके पास जो कुछ भी है वो उसे समझता है और उसकी तारीफ करता है। राज और मुझे लगता है कि उसे हक की भावना के साथ नहीं बढ़ना चाहिए।” (ये भी पढ़ें: ‘लूडो’ एक्ट्रेस पर्ल माने मां बनने के बाद डायरेक्टर्स से चाहती हैं कुछ ऐसा ट्रीटमेंट)

Shilpa Shetty Kundra, Raj Kundra and Viaan Raj Kundra

इसके आगे शिल्पा ने ये भी खुलासा किया था कि, अगर वियान को कुछ एक्स्ट्रा चाहिए होता है तो उसके पैसे उसे अपने मनी बैंक से निकालने पड़ते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि खाना खाकर वो अपनी प्लेट किचन में खुद रखता है। शिल्पा ने कहा था, “अगर वो कुछ एक्स्ट्रा लेना चाहता है, तो उसके लिए उसे अपने पिगी बैंक से पैसे निकालने पड़ते हैं। उसको अपनी प्लेट किचन तक खुद ले जानी होती है। हम कुछ बेसिक रूल्स फॉलो करते हैं ताकि वो समझे कि लाइफ में हर चीज कमाई जाती है और किसी चीज को भी हल्के में नहीं लिया जाता है। उसे ये भी पता है कि हमारा बेटा होने के चलते उसे हमारी कुछ चीजों के साथ एडजस्ट करना पड़ेगा।”

Shilpa Shetty Kundra, Viaan Kundra and Raj Kundra

फिलहाल, राज और शिल्पा अपने बेटे की हर चीज का ख़ास ख्याल रखते हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Shilpa Shetty Kundra)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.