शिल्पा शेट्टी पोर्नोग्राफी केस के बाद पति राज संग पहली बार आईं नजर, धर्मशाला में एंजॉय कर रहा कपल

हाल ही में, कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पोर्नोग्राफी केस के बाद पहली बार वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शिल्पा शेट्टी पोर्नोग्राफी केस के बाद पति राज संग पहली बार आईं नजर, धर्मशाला में एंजॉय कर रहा कपल

19 जुलाई 2021 को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा पर आरोप लगाया गया था कि, वो एडल्ट फिल्मों को बनाकर कुछ ऐप्स पर अपलोड करते थे। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दोनों ही मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, क्योंकि राज को उनके कथित पोर्न फिल्म रैकेट ऐप 'हॉटशॉट्स' से जोड़ा गया था।

Shilpa Shetty With Husband Raj Kundra

तब से राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दोनों ही मीडिया के रडार पर हैं। दोनों महीनों से नेटिज़न्स द्वारा बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे थे। हालांकि, राज कुंद्रा के जेल से छूटने के साथ ही उनके जीवन का यह तूफानी दौर थोड़ा शांत हो गया। जेल से छूटने के बाद से ही ना तो राज सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और ना ही उन्हें उनकी पत्नी शिल्पा के साथ ​कहीं स्पॉट किया गया है। लेकिन अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें शिल्पा और राज पहली बार साथ में दिखाई दे रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

Shilpa Shetty With Husband Raj Kundra

दरअसल, शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों वियान व समीशा के साथ धर्मशाला में एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वो हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी कर रही हैं। 8 नवंबर 2021 को शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो में उन्होंने मां चामुंडा देवी मंदिर की फोटो शेयर की, जबकि दूसरी फोटो में वो मंदिर के सामने हाथ जोड़े हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

Shilpa Shetty's Insta Story

Shilpa Shetty At Temple In Himachal Pradesh

शिल्पा शेट्टी ने इसके आगे ज्वालामुखी के दर्शन करते हुए भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में येलो सूट में नजर आ रहीं शिल्पा मंदिर की ओर इशारा कर रही हैं। इस दौरान की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा को भी देखा जा सकता है। राज अपनी लेडीलव शिल्पा के साथ येलो आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Shilpa Shetty At JwalaDevi Temple

Shilpa Shetty At Jwalamukhi Temple

Shilpa Shetty At Jwalamukhi Temple With Husband Raj

Shilpa Shetty At Jwalamukhi Temple With Husband Raj

Shilpa Shetty At Jwalamukhi Temple With Husband Raj

Shilpa Shetty At Jwalamukhi Temple With Husband Raj

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरो)

पोर्नोग्राफी केस के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि, वो राज कुंद्रा के साथ अपने रास्ते अलग करने की तैयारी कर रही हैं। यहां तक कि, वो राज कुंद्रा की उन सभी प्रॉपर्टीज से किनारा कर लेंगी, जो उन्होंने गलत तरीके से कमाई है। हालांकि, धर्मशाला ट्रिप से सामने आईं उनकी तस्वीरों ने इन सभी खबरों को खारिज करने का काम किया है।

Shilpa Shetty With Husband Raj Kundra

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी अपने पति राज और बच्चों के साथ धर्मशाला में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- शिल्पा शेट्टी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.