गणपति को घर लाने पर शिल्पा शेट्टी बेरहमी से हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'पहले अपना पति तो घर लाओ'

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में, गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आईं, इस पर उन्हें ट्रोलिंग का शिका​र होना पड़ा। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

गणपति को घर लाने पर शिल्पा शेट्टी बेरहमी से हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'पहले अपना पति तो घर लाओ'

साल 2021 बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के लिए सबसे बड़ा झटका बनकर आया है, क्योंकि उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से एक्ट्रेस और उनके परिवार को बेरहमी से ट्रोल किया जा रहा है। और अब, हर साल की तरह, जब शिल्पा गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आईं, तो नेटिज़न्स ने अभिनेत्री को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

shilpa shetty

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हर साल गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को घर लाती हैं। हर बार ​की तरह, इस बार भी एक्ट्रेस भगवान गणपति की मूर्ति को अपने घर लाने के लिए निकलीं। इस दौरान वह फ्लोरल कुर्ता पैंट सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां बप्पा को घर लाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी, वहीं नेटिज़न्स ने उन्हें बेरहमी से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

जैसे ही उन्होंने गणपति की मूर्ति के साथ पोज़ दिया, नेटिज़न्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, इसे उनके पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से जोड़ते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, “पहले अपना पति तो घर लाओ”, दूसरे ने लिखा, “लेकिन राज का क्या हुआ? क्या वह अभी भी जेल में है या उसे जमानत मिल गई है??"

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

यह पहली बार नहीं है, जब शिल्पा को ट्रोलर्स ने निशाना बनाया है। 1 सितंबर 2021 को पॉपुलर चैट शो ‘#SocialMediaStarWithJanice’ का एक प्रोमो वीडियो सामने आया था। शो का ये एपिसोड 2 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ, जिसकी शूटिंग इसी साल जुलाई महीने की शुरुआत में हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जेनिस सिकेरा के चैट शो में शिल्पा शेट्टी और यू-ट्यूबर निक (BeYouNick) नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी काफी जोर-जोर से हंस रही थीं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी इस शो में किस बात पर हंस रही थीं, ये इस वीडियो में साफ नहीं हो रहा था।

शिल्पा शेट्टी का इस तरह हंसना एक यूजर को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। उन्होंने एक्ट्रेस के खुश होने को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से कनेक्ट करके उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ए​क यूजर ने लिखा था कि, ‘इस बात पर हंस रही हैं कि, कैसे राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी के जरिए दूसरों की जिंदगी तबाह कर दी और इतने बड़े पोर्नो स्कैंडल के बावजूद कैसे कोई इतनी मोटी चमड़ी का और बेशर्म हो सकता है।’ हालांकि, इस शो की होस्ट जेनिस ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा था कि, ‘कृपया टीएल पर बकवास करने का फैसला करने से पहले इसे कब शूट किया गया था, इसके बारे में कैप्शन में पढ़ें।’

shilpa video

वहीं, 18 अगस्त 2021 को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में आई थीं। क्योंकि एक महीने के रोलरकोस्टर के बाद एक्ट्रेस अपने जीवन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार थीं। शिल्पा इन दिनों, अनुराग बसु और गीता कपूर के साथ रियलिटी शो, 'सुपर डांसर 4' में बतौर जज नजर आ रही हैं। हालांकि, उनकी वापसी पर भी नेटिजन्स ने अभिनेत्री का मजाक उड़ाया था। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि, ''वह आज क्यों नहीं हंस रही हैं?'' दूसरे ने लिखा था, "जैसे कुछ हुआ ही नहीं, पति जेल में है, वह सेट पर है।"

shilpa shetty

फिलहाल, इन उथल-पुथल के बीच, ऐसी खबरें हैं कि, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति राज कुंद्रा से अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ अलग जीवन जीने की योजना बना रही हैं! खैर! एक्ट्रेस की इस ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.