स्कूल के पहले दिन खूब रोईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, लाडली को चुप कराते वीडियो आया साामने

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बेटी समीशा हाल ही में, अपने स्कूल के पहले दिन वहां राने लगी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें चुप कराया। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

स्कूल के पहले दिन खूब रोईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, लाडली को चुप कराते वीडियो आया साामने

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा को लाड़-प्यार करना बेहद पसंद है। जब से, वह दूसरी बार मां बनी हैं, तब से वह अपनी छोटी बच्ची और उसकी क्यूटनेस की मनमोहक झलकियां साझा करती रहती हैं। हाल ही में, समीशा अपने प्राथमिक स्कूल गईं, जहां वह स्कूल के पहले दिन रोने लगी थीं। इसके बाद उनकी मां शिल्पा ने अपनी बेटी को चुप कराया, इसका एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Shilpa Shetty With Her Kids

शिल्पा का इंस्टाग्राम बायो उनके जीवन के मौजूदा फेज का पूरी तरह से वर्णन करता है। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में लिखा है, "मॉम, वाइफ, एक्टर, एंटरप्रेन्योर, माइंडफुल योगी, वेलनेस इन्फ्लुएंसर और एक शाश्वत आभारी सकारात्मक विचारक।" वास्तव में, शिल्पा अक्सर अपने बच्चों का मनोरंजन करने के लिए टिप्स और ट्रिक्स साझा करके अपने इंस्टाग्राम फैमिली को प्रेरित करती रहती हैं। और यही वह है, जो हमें आश्चर्यचकित करता है कि, वह यह सब कैसे संतुलित करती हैं।

Shilpa Shetty With Her Kids

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

24 जनवरी 2022 को पैपराज़ी ने शिल्पा और उनकी बेटी समीशा को जुहू मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान स्टार मम्मी अपनी रोती हुई बेटी समीशा को शांत करने की कोशिश कर रही थीं, जो अपने स्कूल जाने से नाखुश लग रही थीं। वीडियो में समीशा फाउंटेन पोनी में बेहद प्यारी लग रही हैं। यहां देखें वो वीडियो।

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को दिए हैं करोड़ों रुपए के महंगे गिफ्ट्स, यहां देखें लिस्ट)

इसके पहले, 12 जनवरी 2022 को शिल्पा ने अपनी बेटी समीशा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में हम समीशा को अपनी मां से पूछते हुए देख सकते हैं कि, बर्डी (पक्षी) को क्या हो गया है। जिस पर शिल्पा ने कहा था कि, चिड़िया घायल हो गई है, जिसके बाद समीशा पूजा करने लगी थीं और उन्होंने गायत्री मंत्र का जाप भी किया था। इसके साथ ही शिल्पा ने एक नोट भी लिखा था और बताया था कि, बच्चे कैसे प्रार्थना का सही अर्थ जानते हैं। उन्होंने लिखा था, ''बच्चों का दिल वास्तव में सबसे शुद्ध होता है। समीशा (जो अभी 2 वर्ष की नहीं हैं) को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है और वह सहज रूप से जानती हैं कि, किसी को प्रार्थना और बिना शर्त प्यार की आवश्यकता कब होती है। प्रार्थना और विश्वास की शक्ति दुनिया को गोल कर देती है। काश हम बड़े होने पर उसे याद करते। घायल रैवेन बच्चे को बचाने के लिए @petaindia को धन्यवाद।”

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, शिल्पा अपनी बेटी को बेहद प्यार करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस और उनकी बेटी का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.