शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा संग मनाई दिवाली, पिंक आउटफिट में खूबसूरत दिखी मां-बेटी की जोड़ी

हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने परिवार के साथ खूब मस्ती और प्यार से दिवाली मनाई है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा संग मनाई दिवाली, पिंक आउटफिट में खूबसूरत दिखी मां-बेटी की जोड़ी

हर साल हम सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ, प्रकाश के पर्व दिवाली मनाने का इंतजार करते हैं। यह दिन सभी भारतीयों के लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि, इस दिन देवी लक्ष्मी लोगों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। और इसलिए हम सभी इसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। बी-टाउन सेलेब्स भी इस त्योहार को काफी उत्साह ​के साथ मनाते हैं।

Shilpa Shetty

बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) हर साल सुपर-रिच और पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाती हैं। गणेश चतुर्थी हो या दिवाली, शिल्पा सभी भारतीय त्योहारों पर पूजा का आयोजन करती हैं। इतना ही नहीं, जिस तरह से वह अपने बच्चों को हर पारंपरिक उत्सव में शामिल करती हैं, वह वाकई सराहनीय है। इस साल भी उन्होंने अपने बच्चों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया।

Shilpa Shetty

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

पोर्न फिल्मों को बनाने के मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा उनसे कुछ दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, वह अपना सबसे अच्छा समय अपने बच्चों, वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ बिता रही हैं। अपनी बेटी की दूसरी दिवाली मनाने के लिए शिल्पा ने गुलाबी रंग का शरारा सेट पहना। वहीं, समीशा भी पिंक कलर ​का ही सलवार सूट पहने नजर आईं। बटरफ्लाई रबरबैंड में अपनी पोनीटेल को फ्लॉन्ट करते हुए नन्ही सी बच्ची की क्यूटनेस ने हमारा दिल चुरा लिया।

Samisha and Shilpa

Shilpa

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी 35 लाख की घड़ी पहनकर पहुंचीं दीवाली की शॉपिंग करने, बेटे वियान के साथ आईं नजर)

इसके अलावा, शिल्पा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए वह अपने चाहने वालों को दिवाली की बधाई दे रही हैं। वीडियो में वह कह रही हैं कि, 'नमस्कार! आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान हम सबकी जिंदगी से अंधकार को दूर करें और खुशियों के दीयों से हर दिन को रोशन कर दें।' इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''यह दिवाली खुशियां आपकी जिंदगी को रोशन करे और अपनों का प्यार आपके जीवन में मीठा भर दे। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।''

shilpa

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

पिछले साल, कोविड-19 महामारी के कारण शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई थी। दिवाली की सजावट की कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं। शिल्पा ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा की मदद से अपने घर को दीयों, फूलों और रंगोली से खूबसूरती से सजाया था। अपने वीडियो पोस्ट के साथ उन्होंने अपने फैंस को एक मधुर संदेश के साथ बधाई दी थी। उन्होंने कहा था, "साल का सबसे रंगीन और खूबसूरत समय आ गया है! दिवाली के पहले दिन, हमारी वार्षिक परंपरा का पालन करते हुए, वियान और मैं कुछ रंगोली बनाने के लिए तैयार हैं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को आखिरी बार डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' को जज करते हुए देखा गया था। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस और उनकी बेटी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.