बहन शमिता संग शिल्पा शेट्टी ने किया जमकर डांस, लोगों को खूब पसंद आ रहा ये वीडियो

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ डांस का एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बहन शमिता संग शिल्पा शेट्टी ने किया जमकर डांस, लोगों को खूब पसंद आ रहा ये वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) का अपनी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है, इसकी झलक हमें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी बहन के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

दरअसल, 14 जनवरी 2021 को शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बहन शमिता के साथ एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों बहनें 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर खूबसूरत मूव्स देती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों मैचिंग स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। दोनों के आउटफिट भी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वीडियो में दोनों बहनें खूब एंजॉय कर रही हैं। (ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ वेकेशन का मजा ले रहीं हिना खान, देखें कपल की खूबसूरत फोटोज)

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है, 'मैचिंग स्टेप्स मेरी फेवरेट सितारा के साथ, मेरी Tunki मेरी हार्ट है। सारा का सारा। एक खूबसूरत शाम सबसे क्यूट डांस पार्टनर शमिता शेट्टी के साथ।' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और कमेंट करके इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसके पहले, 14 जनवरी 2021 को मकर संक्रांति के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों बहन सभी को मकर संक्रांति की बधाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मकर संक्रांति के इस शुभ दिन पर, हम अपने सभी जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और शांति की प्रचुरता के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारे सारे सपने पतंग की तरह आसमान में ऊंचाई की ओर बढ़ें।'

वहीं, 13 जनवरी 2021 को लोहड़ी के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक फैमिली वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा उनकी मां समेत उनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेटी समीशा अपने पापा की गोदी में त्योहार का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था, 'लोहड़ी दी लख लख सारिया नु। मैं प्रार्थना करती हूं कि लोहड़ी की आग आपकी सारी निगेटिविटी मिटा दे और आपको ख़ुशी, प्यार और समृद्धि दे। आपको और आपके परिवारवालों को हमारी तरफ से लोहड़ी की शुभकामनाएं।' (ये भी पढ़ें: आमिर अली ने शेयर की 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ रोमांटिक तस्वीरें, फैंस के बीच उठे सवाल) 

ऐसा नहीं है कि, सिर्फ शिल्पा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है, शमिता भी सोशल प्लेटफार्म पर अपनी हाजिरी फोटो व वीडियो के जरिए अक्सर लगाती रहती हैं। शिल्पा द्वारा शेयर किया गया डांस वीडियो पहले शमिता ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद शिल्पा ने इसे रीपोस्ट किया है। खैर! 5 जनवरी 2020 को शमिता शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में शमिता के साथ उनकी मां सुनंदा शेट्टी और बहन शिल्पा शेट्टी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुनंदा अपनी दोनों बेटियों के बीच में बैठी हुई हैं। शमिता ने व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ है, तो वहीं सुनंदा ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसी तरह शिल्पा शेट्टी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस तस्वीर में मां-बेटी की तिकड़ी देखी जा सकती है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शमिता शेट्टी ने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी जीवन रेखा @theshilpashetty @sunandashetty10 #mothersanddaughters #family #unconditionallove #instadaily।’ (ये भी पढ़ें: सुला वाइनयार्ड्स में खूब एंजॉय कर रहे हैं आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, देखें लेटेस्ट फोटोज)

8 जून 2020 को शमिता शेट्टी ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के 45वें जन्मदिन पर भी एक खास वीडियो शेयर किया था, जिसमें शिल्पा शेट्टी के कुछ खास पलों को एक साथ दिखाया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए शमिता ने अपनी बहन शिल्पा के लिए अपना प्यार भी व्यक्त किया था। शमिता ने इस वीडियो के कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा था। उन्होंने कहा था कि, 'बहनें एक पेड़ की शाखाओं की तरह होती हैं, वे अलग-अलग दिशाओं में बढ़ती हैं, फिर भी उनकी जड़ें एक सी ही रहती हैं। वे मुस्कुराहट, आशाओं और साहस की तरह खोई हुई महत्वपूर्ण चीजों को ढूंढने में आपकी मदद करती हैं। थैंक्यू हमेशा कठिन चीजों में मेरी मदद करने के लिए। मेरी एंकर, मेरा दिल, मेरी आत्मा। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए थैंक्यू मुनकी। इसके बिना मेरे जीवन का कोई मतलब नहीं होगा। जन्मदिन मुबारक हो मेरे डार्लिंग।’

ध्यान रहे कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनी हैं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खास ख्याल रखती हैं।

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी की तरह शमिता शेट्टी भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह अपनी बहन शमिता के साथ क्यूट बॉन्डिंग शेयर करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- theshilpashetty)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.