शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने घायल पक्षी के लिए गाया 'गायत्री मंत्र', सामने आया प्यारा वीडियो

हाल ही में, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी लाडली बेटी समीशा एक घायल पक्षी के लिए ‘गायत्री मंत्र’ गाती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने घायल पक्षी के लिए गाया 'गायत्री मंत्र', सामने आया प्यारा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक प्यारी मां भी हैं। वह अपने दोनों बच्चों वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा को बहुत प्यार करती हैं और उन्हें जमीन से जुड़े रखने की पूरी कोशिश करती हैं। हाल ही में, नन्ही समीशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें एक घायल पछी के लिए प्रार्थना करते हुए देखा गया। ये प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Shilpa Shetty With Her Kids

पहले आप ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। साल 2012 में उन्होंने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा का स्वागत किया था और साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा की मां बनी थीं। शिल्पा काम के साथ-साथ अपने बच्चों का भी खूब ख्याल रखती हैं और वह एक बिंदास मां हैं, जो कई मांओं को प्रेरित करती हैं।

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

Shilpa Shetty With Her Kids

अब आपको वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने 12 जनवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में समीशा और शिल्पा शेट्टी अपने घर के बाहर गार्डन में खड़ी हैं, जहां एक घायल पक्षी को देखकर उनकी लाडली बेटी समीशा परेशान हो जाती हैं और अपनी मां के साथ ‘गायत्री मंत्र’ गाते हुए उस घायल पक्षी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हैं। ये वीडियो काफी प्यारा है, जिस पर फैंस अपना खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।

इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “बच्चों का दिल वास्तव में सबसे शुद्ध होता है। समीशा (जो अभी 2 वर्ष की नहीं हैं) को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है और वह सहज रूप से जानती हैं कि, किसी को प्रार्थना और बिना शर्त प्यार की आवश्यकता कब होती है। प्रार्थना और विश्वास की शक्ति दुनिया को गोल कर देती है। काश हम बड़े होने पर उसे याद करते। घायल रैवेन बच्चे को बचाने के लिए @petaindia को धन्यवाद।”

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को दिए हैं करोड़ों रुपए के महंगे गिफ्ट्स, यहां देखें लिस्ट)

7 जनवरी 2022 को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने दोनों बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इस प्यारी फोटो में उनके दोनों बच्चे एक जैसी टी-शर्ट में ट्विनिंग कर रहे हैं, जबकि शिल्पा व्हाइट टॉप और ब्लैक लेगिंग्स में नजर आ रही हैं। अपने दोनों बच्चों को गले लगाकर उनके चेहरे पर सुकून साफ देखा जा सकता है। इस फोटो के साथ शिल्पा ने लिखा था, “पिछले दो साल हम सभी के लिए रोलर कोस्टर राइड रहे हैं। इस साल मैं जीवन के सबसे बड़े और सबसे छोटे आशीर्वादों को नोट करना चाहती हूं, जिसके लिए मैं आभारी हूं। इस श्रृंखला की शुरुआत मेरे जीवन के सबसे अमूल्य आशीर्वाद के साथ। मेरे दो हिस्सों के लिए हमेशा आभारी।”

Shilpa Shetty With Her Kids

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

फिलहाल, समीशा शेट्टी वाकई बेहद प्यारी और दयालु हैं। वैसे, आपको उनका वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.