शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने पापा राज कुंद्रा को प्यार से बोला- 'बाय', वीडियो जीत लेगा दिल

15 अप्रैल 2022 को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को अपनी बेटी समीशा के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान छोटी बेटी ने अपने पापा का अभिवादन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने पापा राज कुंद्रा को प्यार से बोला- 'बाय', वीडियो जीत लेगा दिल

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं। एक्ट्रेस की शादी व्यवसायी राज कुंद्रा से हुई है, और यह जोड़ी हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है। शिल्पा और राज अपने बच्चों वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ सुखद यादें बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

Shilpa Shetty Kundra Family

(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर की शादी की अनदेखी तस्वीरें: कपूर और भट्ट फैमिली संग पोज देता दिखा कपल)

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अक्सर अपने इंस्टा हैंडल पर अपने सुखी जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं और लाखों मांओं को प्रेरित करती हैं कि, अपने बच्चों का मनोरंजन कैसे करें। उदाहरण के लिए 10 अप्रैल 2022 को शिल्पा ने अपनी बेटी समीशा का अपने भाई, वियान पर किस की बौछार करते हुए एक प्यारा वीडियो साझा किया था। वीडियो में जब किसी ने नन्ही बच्ची से पूछा कि, वह अपने भाई से कितना प्यार करती हैं, तो उसने हाथ फैलाकर कहा, ''इतना''। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा था, "भाई बहनों के समान कोई बंधन नहीं है, भले ही वे बिल्लियों और कुत्तों की तरह लड़ते हों। वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। यहां किसी अन्य व्यक्ति के साथ हमारे सबसे अनोखे रिश्तों में से एक है।"

15 अप्रैल 2022 को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ स्पॉट की गईं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, समीशा एक खूबसूरत ऑफ-व्हाइट रंग की फ्रॉक में एक राजकुमारी की तरह दिख रही हैं, जिसमें कमर पर एक सुनहरी बेल्ट है। नन्हे मुंचकिन के बालों को एक हाफ पोनीटेल में बांधा गया था, जो एक सुनहरे धनुष से सजी है। वहीं, शिल्पा ने मल्टीकलर एथलीजर वियर पहना था, जिसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइल किया था। जब पापा ने समीशा को 'बाय' कहा, तो नन्ही-सी बच्ची ने जवाब दिया, "बाय टाटा", और इसने हमारा दिल जीत लिया। यहां देखें वीडियो।

इसके पहले, 23 मार्च 2022 को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी बेटी समीशा के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी को हवाई जहाज में बैठकर बातचीत करते देखा गया था। जब शिल्पा ने समीशा से पूछा था कि, क्या वह जानती हैं कि, वे कहां जा रहे हैं, तो लाडली ने कहा था, "हवाई जहाज, हवाई जहाज।"

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की मेहंदी की तस्वीरें: मां-बहन और जीजू संग डांस करते दिखे एक्टर)

12 जनवरी 2022 को शिल्पा ने अपनी बेटी समीशा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में हम समीशा को अपनी मां से पूछते हुए देख सकते हैं कि, बर्डी को क्या हो गया है। जिस पर शिल्पा ने कहा था कि, चिड़िया घायल हो गई है। जिसके बाद समीशा ने पूजा अर्चना शुरू कर दी थी और उन्होंने गायत्री मंत्र का जाप भी किया था। इसके साथ ही शिल्पा ने एक नोट भी लिखा था और बताया था कि, बच्चे कैसे प्रार्थना का सही अर्थ जानते हैं। उन्होंने लिखा था, "बच्चों के दिल वास्तव में सबसे शुद्ध होते हैं। समीशा (जो अभी 2 वर्ष की नहीं है) को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है, और सहज रूप से जानते हैं कि किसी को प्रार्थना और बिना शर्त प्यार की आवश्यकता है। प्रार्थना और विश्वास की शक्ति दुनिया को गोल कर देती है। काश हम इसे बड़े होने के बाद भी याद रख सकें।"

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने 'दामाद' रणबीर कपूर को शादी में गिफ्ट की 2.5 करोड़ रुपए की घड़ी)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अगली बार फिल्म 'सुखी' में दिखाई देंगी! वैसे, आपको मां-बेटी का ये प्यारा वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.