शिल्पा शेट्टी बच्चों वियान और समीशा संग धर्मशाला में कर रहीं एंजॉय, शेयर कीं वेकेशन की झलकियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपनी धर्मशाला ट्रिप की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शिल्पा शेट्टी बच्चों वियान और समीशा संग धर्मशाला में कर रहीं एंजॉय, शेयर कीं वेकेशन की झलकियां

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) अपने दोनों बच्चों वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस वेकेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने 7 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर धर्मशाला ट्रिप के कुछ वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। एक वीडियो में वो अपने बेटे वियान राज कुंद्रा को जानवर दिखाती नजर आ रही हैं। दूसरे वीडियो में वो आइस्क्रीम का मजा ले रही हैं। तीसरे वीडियो में उन्हें तिब्बती मंदिर परिसर के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

Shilpa Shetty With Son Viaan In Dharamshala

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने 8 नवंबर 2021 को भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर धर्मशाला ट्रिप की कुछ झलकियां शेयर की हैं। वो वहां चामुंडा मां के दर्शन करने भी पहुंचीं, जिसकी एक फोटो उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। दूसरी फोटो में वो मंदिर के में हाथ जोड़े हुए कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं।

Shilpa Shetty Dharamshala Diaries

Shilpa Shetty Dharamshala Diaries

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो एक को-ऑर्ड ड्रेस में दिख रही हैं। वीडियो में पीछे का नजारा काफी अच्छा लग रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “मास्किंग के बिना बासकिंग। हैप्पी संडे।”

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

शिल्पा शेट्टी इन दिनों हॉलीडे के मूड में हैं। इससे पहले, एक्ट्रेस 23 अक्टूबर 2021 को मुंबई स्थित अलीबाग में अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने गई थीं। उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया पर बोट की सवारी करते हुए देखा गया था।

शिल्पा शेट्टी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ साल 2009 में शादी की थी। साल 2012 में वो वियान राज कुंद्रा की मां बनी थीं और 2020 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा को जन्म दिया था।

Shilpa Shetty with husband Raj Kundra

वहीं, शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के बारे में बताएं, तो उन्हें जुलाई 2021 में एडल्ट वीडियो को बनाने और उन्हें मल्टीपल ऐप्स पर अपलोड करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इसके करीब दो महीने बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर होने के बाद से ही वो पब्लिक प्लेस पर स्पॉट नहीं किए गए हैं। यहां तक कि, उन्होंने अपना इंस्टा हैंडल भी डिलीट कर दिया है।

Shilpa Shetty with husband Raj Kundra

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों के साथ धर्मशाला ट्रिप का फुल मजा ले रही हैं। तो आपको उनके द्वारा शेयर की गईं झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- शिल्पा शेट्टी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.