राज कुंद्रा ने बेटी समीशा संग की ट्विनिंग, फैमिली वेकेशन की फोटो में लाडली को बाहों में पकड़े आए नजर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 29 अक्टूबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने फैमिली वेकेशन से एक प्यारी तस्वीर साझा की है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राज कुंद्रा ने बेटी समीशा संग की ट्विनिंग, फैमिली वेकेशन की फोटो में लाडली को बाहों में पकड़े आए नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है और इस जोड़े के दो प्यारे बच्चे वियान राज कुंद्रा व समीशा शेट्टी कुंद्रा हैं। शिल्पा एक फिटनेस फ्रीक और एक आदर्श पारिवारिक महिला हैं, जो हमेशा अपने परिवार की खूबसूरत झलकियों के साथ हमारा दिल जीतने में सफल रहती हैं। अभिनेत्री अपने बच्चों वियान व समीशा के लिए एक प्यारी मां हैं, उनका इंस्टा हैंडल इस बात का प्रमाण है।

shilpa shetty

16 अक्टूबर 2022 को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को अपने परिवार के साथ स्पॉट किया गया था। नीले रंग की पैंट के साथ सफेद टॉप में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके पति राज ने एक काले रंग की स्वेटशर्ट और नीले रंग की डेनिम का विकल्प चुना था। उन्होंने हमेशा की तरह अपना चेहरा ब्लैक नकाब से छिपाया हुआ था। दूसरी ओर, उनके बच्चे वियान और समीशा सफेद रंग की ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे। इस दौरान समीशा एक छोटी परी के रूप में बहुत प्यारी लग रही थीं।

shilpa family

shilpa family

shilpa family

(शिल्पा शेट्टी की महंगी संपत्तियां, यहां जानें इसके बारे में)

हाल ही में, शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ वेकेशन पर गई थीं और उनका खानदान इसका पूरा लुत्फ उठा रहा है। 29 अक्टूबर 2022 को अभिनेत्री ने अपने इंस्टा हैंडल से एक सुंदर पारिवारिक तस्वीर साझा की। हालांकि, यह समीशा और राज के ट्विनिंग पल था, जिसने फैमिली फ्रेम में हमारा ध्यान खींचा। राज को समीशा को अपनी बाहों में पकड़े देखा जा सकता है और पिता-पुत्री की जोड़ी एक साथ प्यारी लग रही थी। तस्वीर के ऊपर शिल्पा ने लिखा, "यादें।"

shilpa shetty family

(शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, यहां देखें तस्वीरें)

इसके पहले, 'भाई दूज' के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चों वियान और समीशा का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में समीशा को आरती करते और अपने भाई वियान के माथे पर तिलक लगाते हुए देखा जा सकता है। जब शिल्पा ने अपनी बेटी को वियान मिठाई खिलाने के लिए कहा, तो उसने शिल्पा से पूछा, "क्या मैं एक ले सकती हूं?" बाद में वियान ने समीशा को फूलों का गुच्छा दिया और प्यार से गले लगाया। इस वीडियो ने वाकई हर किसी का दिल जीत लिया था। शिल्पा ने वीडियो को कैप्शन दिया था, “भाई बहन की यारी होती है सबसे प्यारी। सभी को हैप्पी भाई दूज!”

shilpa shetty

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने जीवन के कठिन समय के बारे में बात की थी और खुलासा किया था कि उन्होंने इसे कैसे पार किया। उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे वियान व समीशा उनके जीवन के एकमात्र उद्देश्य थे और उन्होंने कहा था कि वह अपने बच्चों को यह सिखाना चाहती थीं कि कठिन समय से कैसे निपटें। उनके शब्दों में, "मैंने हमेशा माना है कि जीवन में आपको एक उद्देश्य खोजना होगा। अराजकता में भी मेरा उद्देश्य मेरे बच्चे थे और हमेशा रहेंगे। कठिन समय में एक बहादुर मोर्चे के साथ मेरे बच्चों को दिखाने के लिए मुझे काम पर वापस जाना ही था, खासकर मेरे बेटे को, क्योंकि वह उस उम्र में है, जहां वह चीजों को समझता है।"

shilpa

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शेट्टी अगली बार फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखाई देंगी। तो आपको एक्ट्रेस की लेटेस्ट फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.