चैट शो में शिल्पा शेट्टी ठहाके मारकर हंसने पर हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'बेशर्म'

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक चैट शो में हंसते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस वजह से एक यूजर ने उन्हें ट्रोलर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

चैट शो में शिल्पा शेट्टी ठहाके मारकर हंसने पर हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'बेशर्म'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से ही ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। राज को करीब डेढ़ महीने पहले 19 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद से ही शिल्पा शेट्टी के हर कदम को राज कुंद्रा से जोड़कर देखा जा रहा है, जिस वजह से एक्ट्रेस लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर बनी हुई हैं। हाल ही में, शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस एक चैट शो में खिलखिला कर हंसती हुई नजर आ रही हैं, जिस वजह से एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं।

shilpa shetty

दरअसल, 1 सितंबर 2021 को पॉपुलर चैट शो ‘#SocialMediaStarWithJanice’ का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। शो का ये एपिसोड 2 सितंबर 2021 को रिलीज हो रहा है, जिसकी शूटिंग इसी साल जुलाई महीने में हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जेनिस सिकेरा के चैट शो में शिल्पा शेट्टी और यू-ट्यूबर निक (BeYouNick) नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी अपना पेट पकड़कर काफी जोर-जोर से हंस रही हैं। इतना ही नहीं, शिल्पा हंसते-हंसते इतना बेकाबू हो जाती हैं कि, वह सोफे से उठकर अपनी हंसी को रोकने की कोशिश करने लगती हैं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी इस शो में किस बात पर हंस रही हैं, ये इस वीडियो में साफ नहीं हो रहा है।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

हालांकि, शिल्पा शेट्टी का इस तरह हंसना एक यूजर को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उन्होंने एक्ट्रेस के खुश होने को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से कनेक्ट करके उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर ने लिखा कि, ‘इस बात पर हंस रही हैं कि, कैसे राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी के जरिए दूसरों की जिंदगी तबाह कर दी और इतने बड़े पोर्नो स्कैंडल के बावजूद कैसे कोई इतनी मोटी चमड़ी का और बेशर्म हो सकता है।’ हालांकि, इस शो की होस्ट जेनिस ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा कि, ‘कृपया टीएल पर बकवास करने का फैसला करने से पहले इसे कब शूट किया गया था, इसके बारे में कैप्शन में पढ़ें।’

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

shilpa video

बता दें कि, शिल्पा शेट्टी अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं, जिसकी जानकारी ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट से मिली है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, राज कुंद्रा द्वारा अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने की जानकारी शिल्पा शेट्टी को नहीं थी, जिसकी वजह से ये घटना एक्ट्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। शिल्पा को इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि, उनके लिए हीरे और संपत्तियां कहां से आ रही हैं। ऐसे में अब शिल्पा शेट्टी अपने पति से अलग होने की तैयारी कर रही हैं।

shilpa shetty husband

रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि, शिल्पा अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा को उनके पिता राज कुंद्रा की बेईमानी की कमाई से दूर करने का विचार कर रही हैं। वह राज से अलग होकर अब अपनी लाइफ अपने बच्चों के साथ जीने की प्लानिंग कर रही हैं। हालांकि, अब तक इस पर शिल्पा शेट्टी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

shipla shetty kids

फिलहाल, बेशक शिल्पा शेट्टी अपनी लाइफ में चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो उनकी लाइफ में टांग लड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। तो एक्ट्रेस को यूं ट्रोल करने पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.