राज कुंद्रा ने इंस्टा पर की वापसी: पत्नी शिल्पा-बेटे वियान को नहीं, सिर्फ इस अकाउंट को किया फॉलो

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कथित पोर्नोग्राफी स्कैंडल के बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है। हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम पर केवल एक ही अकाउंट को फॉलो किया है और वह शिल्पा नहीं हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राज कुंद्रा ने इंस्टा पर की वापसी: पत्नी शिल्पा-बेटे वियान को नहीं, सिर्फ इस अकाउंट को किया फॉलो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कमबैक किया है। कथित पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद विवादों में घिरने के बाद से ही बिजनेसमैन ने अपनी प्रोफाइल को लो बनाए रखा था। जेल से रिहा होने के बाद जहां उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति नवंबर 2021 में हुई थी, वहीं राज कुंद्रा अब सोशल मीडिया पर वापस लौट आए हैं।

shilpa shetty

राज, जो विवाद से पहले एक एक्साइटेड सोशल मीडिया यूजर थे, उनकी प्रोफ़ाइल पत्नी शिल्पा और बच्चे वियान राज कुंद्रा की विचित्र वीडियो से भरी थी। हालांकि, इस बार बिजनेसमैन ने इंस्टाग्राम पर एक प्राइवेट प्रोफाइल के साथ वापसी की है। इंस्टाग्राम पर 977k फॉलोअर्स वाले राज कुंद्रा इस बार केवल एक ​ही अकाउंट को फॉलो किया है। हैरानी की बात तो ये है कि, यह शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे वियान राज नहीं हैं। थोड़ी खोजबीन करने पर पता चला कि, राज जिस अकाउंट को इंस्टाग्राम पर फॉलो किए हैं, वह 'बस्टियन मुंबई' नाम का अ​काउंट है।

raj kundra

(ये भी पढ़ें- नागार्जुन ने नागा चैतन्य-सामंथा के तलाक पर कहा- 'मेरे बेटे को संभलने में काफी मुश्किल हुई')

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, 'बस्टियन मुंबई' राज और शिल्पा के स्वामित्व वाला एक रेस्तरां है। भोजनालय में आए दिन कई सेलेब्रिटीज को स्पॉट किया जाता है। बस्टियन के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की सूची में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का नाम देखा जा सकता है।

raj kundra

जानकारी के लिए बता दें कि, राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को हिरासत में ले लिया गया था, जब उन पर अपने ऐप्स पर अश्लील फिल्में बनाने और प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया था। बिजनेसमैन को दो महीने बाद जमानत मिली थी।

shilpa shetty

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के 'पहले प्यार' का किया खुलासा, कहा- 'दूसरा प्यार होकर भी खुश हूं')

'पिंकविला' को दिए एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने अपने पोर्नोग्राफी मामले के बारे में बात की थी और इस तरह के किसी भी प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से अपने जुड़ाव को खारिज कर दिया था। यह कहते हुए कि, मामला विचाराधीन है और वह मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हैं। राज ने कहा था, "बहुत सोचने के बाद, कई भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बयानों/लेखों को ध्यान में रखते हुए मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा गया। मैं यह कहना चाहता हूं कि, मैं अपने जीवन में कभी भी पोर्नोग्राफी के प्रकाशन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं हुआ हूं। यह पूरा खेल कुछ और नहीं बल्कि, एक डायन हंट है। मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं स्पष्ट नहीं कर सकता। लेकिन मैं मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हूं और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जहां सच्चाई की जीत होगी।"

shilpa shetty

राज कुंद्रा के जेल से रिहा होने के बाद नवंबर 2021 में उन्हें उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ पहली बार देखा गया था। इस जोड़े को हिमाचल प्रदेश में स्थानीय लोगों के साथ पोज देते हुए देखा गया था। एक तस्वीर में, वे मंदिर में पूजा करते और अपने कठिन समय में शक्ति के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आए थे।

raj kundra

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बच्चा पैदा करने के सवाल पर दिया मजेदार जवाब, कहा- 'प्रैक्टिस जारी है')

फिलहाल, हमें उम्मीद है कि, राज कुंद्रा जल्द ही अपने इंस्टा अकाउंट पर एक्टिव होंगे। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.