शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरा परिवार सबकुछ है'

हाल ही में हुए इंटरव्यू में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले पर बात की और उन्हें दोषी करार करने के लिए मीडिया पोर्टल्स की खिंचाई की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरा परिवार सबकुछ है'

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 19 जुलाई 2021 को मुंबई पुलिस ने कई ऐप्स पर अश्लील कंटेट को अपलोड करने के मामले में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी और मुकदमे के दो महीने बाद, 21 सितंबर 2021 को राज को जेल से रिहा किया गया था। तब से, राज ने अपनी लो प्रोफाइल मेंटेन की हुई है। जब भी उन्हें पब्लिक प्लेस पर देखा जाता है, तो वे अपना चेहरा छिपाते हुए दिखाई देते हैं।

20 सितंबर 2021 को 50,000 रुपये की जमानत राशि का भुगतान करने के बाद राज कुंद्रा को उनके कथित पोर्नोग्राफी मामले में जमानत दी गई थी। बहुत संघर्ष के बाद, उन्हें आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद, राज काफी कमजोर और अस्त-व्यस्त दिखाई दे रहे थे। इन दिनों राज कुंद्रा ज्यादा दिखाई भी नहीं देते हैं और न ही वो पहले की तरह अपनी पत्नी शिल्पा के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

'पिंकविला' को दिए एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने अपने पोर्नोग्राफी मामले के बारे में बात की और इस तरह के किसी भी प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से अपने जुड़ाव को खारिज कर दिया। यह कहते हुए कि, मामला विचाराधीन है और वह मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हैं। राज ने कहा, "बहुत सोचने के बाद, कई भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बयानों / लेखों को ध्यान में रखते हुए मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा गया। मैं यह कहना चाहता हूं कि, मैं अपने जीवन में कभी भी पोर्नोग्राफी के प्रकाशन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं हुआ हूं। यह पूरा खेल कुछ और नहीं बल्कि, एक डायन हंट है। मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं स्पष्ट नहीं कर सकता। लेकिन मैं मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हूं और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जहां सच्चाई की जीत होगी।"

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

राज कुंद्रा ने उन्हें दोषी घोषित करने के लिए मीडिया पोर्टल्स की आलोचना की, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार को बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। राज कुंद्रा ने कहा, "हालांकि, दुर्भाग्य से, मुझे मीडिया और मेरे परिवार द्वारा पहले ही दोषी घोषित कर दिया गया है और मुझे कई स्तरों पर अपने मानव और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते हुए बहुत दर्द का सामना करना पड़ा है। ट्रोलिंग, निगेटिविटी और जहरीली धारणा बहुत दुर्बल करने वाली रही है।”

राज कुंद्रा ने आगे साझा किया कि, वह शर्म की वजह से अपना चेहरा नहीं छिपाते हैं, बल्कि इसलिए कि, वह नहीं चाहते कि, कोई उनकी प्राइवेसी में दखल दे। उन्होंने कहा, "रिकॉर्ड को सीधे सेट करने के लिए मैं शर्म से अपना चेहरा नहीं छुपाता हूं। लेकिन चाहता हूं कि, इस मीडिया ट्रायल के साथ मेरी गोपनीयता में दखल न हो। मेरी प्राथमिकता हमेशा से मेरा परिवार रहा है। इस समय और कुछ मायने नहीं रखता। मेरा मानना ​​है कि, गरिमा के साथ जीने का अधिकार हर इंसान को है और मैं यही अनुरोध करता हूं। इस बात को पढ़ने के लिए समय निकालने और अब से मेरी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

राज कुंद्रा के जेल से रिहा होने के बाद नवंबर 2021 में उन्हें उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ पहली बार देखा गया था। इस जोड़े को हिमाचल प्रदेश में स्थानीय लोगों के साथ पोज देते हुए देखा गया था। एक तस्वीर में, वे मंदिर में पूजा करते और अपने कठिन समय में शक्ति के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आए थे।

फिलहाल, हमें उम्मीद है कि, लोग शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के परिवार की ट्रोलिंग नहीं करेंगे। वैसे, आपकी राज कुंद्रा के इस इंटरव्यू के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.