शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के लिए नहीं रखेंगी करवा चौथ का व्रत! बच्चों के साथ मुंबई से हुईं रवाना

हाल ही में, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अपने बच्चों वियान व समीशा और मां सुनंदा शेट्टी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अलीबाग जाते हुए स्पॉट किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के लिए नहीं रखेंगी करवा चौथ का व्रत! बच्चों के साथ मुंबई से हुईं रवाना

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) से धूमधाम से शादी रचाई थी। उस वक्त उनकी शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। शिल्पा और राज दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। साल 2012 में वो वियान राज कुंद्रा के पेरेंट्स बने थे, जबकि साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थीं, जिसका नाम समीशा शेट्टी है।

Shilpa Shetty With Husband And Children

शिल्पा अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही थीं कि, 19 जुलाई 2021 को शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली को उस वक्त झटका लगा था, जब मुंबई पुलिस ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार कर लिया था। उन पर एडल्ट वीडियो बनाने और कुछ ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है। अपनी गिरफ्तारी के 2 महीने के बाद राज कुंद्रा को जमानत पर रिहा किया गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, शिल्पा अपने पति राज से अलग होने की योजना बना रही हैं। अब लग रहा है कि, शिल्पा इस बार करवा चौथ का फेस्टिवल भी सेलिब्रेट नहीं करेंगी।

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

Shilpa Shetty With Husband Raj Kundra

दरअसल, 23 अक्टूबर 2021 को शिल्पा शेट्टी को गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया। वो अपने बच्चों वियान व समीशा और अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अलीबाग स्पीडबोट लेती नजर आईं। इस दौरान शिल्पा ब्लू कलर का प्लेसूट पहने दिखाई दीं, वहीं उनके बच्चों ने कैजुअल ड्रेस पहन रखी थी। हालांकि, शिल्पा और उनके बच्चों के साथ राज कुंद्रा नजर नहीं आए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, शायद शिल्पा इस बार करवा चौथ का व्रत नहीं रखेंगी।

शिल्पा शेट्टी पिछले 11 सालों से अपने पति राज के लिए व्रत रख रही हैं। साल 2020 में उन्होंने अपने पति राज के साथ करवा चौथ के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो इसके सभी रस्म निभाती नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “करवा चौथ: उपवास तोड़ना। आज का दिन उस व्यक्ति को समर्पित था, जो एक 'साथी' होना चाहिए, उसका सच्चा प्रतिनिधि है। वह मेरे साथ उपवास करता है, मोटे और पतले के माध्यम से मेरे साथ खड़ा रहता है, और जीवन को सबसे आश्चर्यजनक तरीकों से सुंदर बनाता है। कल्पनीय। हर चीज के लिए धन्यवाद, @rajkundra9। आई लव यू, कुकी। करवा चौथ की शुभकामनाएं!”

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

‘बॉलीवुड हंगामा’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा था कि, शिल्पा शेट्टी पति राज की गिरफ्तारी से काफी शॉक में हैं। उन्हें नहीं पता था कि, इतनी सारी संपत्ति राज कहां से कमा रहे थे। सूत्र ने बताया था, “राज कुंद्रा की मुश्किलें अभी दूर नहीं हो रही हैं। इसके विपरीत वे हर हफ्ते बढ़ रही हैं। एडल्ट कंटेंट के साथ राज कुंद्रा के कथित लिंक का खुलासा शिल्पा के लिए उतना ही चौंकाने वाला था, जितना कि हममें से बाकी लोग के लिए था। उन्हें पता नहीं था कि, हीरे और डुप्लेक्स नापाक संसाधनों से आ रहे हैं।”

Shilpa With Hubby Raj Kundra

सूत्र ने आगे कहा था, “वह कुंद्रा की संपत्ति का एक पैसा भी नहीं छूएंगी, जैसा हम जानते हैं। वह रियलिटी शो को जज करके अच्छी खासी कमाई करती हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में यह बता दिया है कि, वह ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ के बाद अभी भी लीड रोल्स प्ले कर सकती हैं। शिल्पा के लिए अपने स्टेटस को मैनेज करने में कोई समस्या नहीं होगी, भले ही उनके पति लंबे समय तक अंदर हों।”

Shilpa With Her Family

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

फिलहाल, ये बात तो करवा चौथ वाले दिन ही पता चलेगा कि, शिल्पा पति राज के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी या नहीं। वैसे, इस बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.