शिल्पा शेट्टी ने अष्टमी पर की बेटी समीशा की पूजा, देखें लाडली बेटी का ये खूबसूरत वीडियो

अष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा की पूजा की। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने अष्टमी पर की बेटी समीशा की पूजा, देखें लाडली बेटी का ये खूबसूरत वीडियो

कोरोना वायरस महामारी के बीच आज यानी 20 अप्रैल 2021 को पूरे देश में महाअष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक हर कोई अपने घर में कन्यापूजन करता है और उसे भोजन करवाकर उससे आर्शीवाद लेता है। कुछ ऐसा ही नजारा बाॅलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर भी देखने को मिला है। शिल्पा ने भी अष्टमी के मौके पर अपनी बेटी समीशा की पूजा की, जिसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। आइए देखते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, 15 फरवरी 2020 को शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनीं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपनी बेटी का खास ख्याल रखती हैं, और उनके लिए हर चीज खुद ही करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार अपने फैंस को अपनी लिटिल प्रिंसेस के नाम का मीनिंग बताया था। शिल्पा ने बताया था कि संस्कृत में ‘स’ का अर्थ कुछ होना और ‘मीशा’ का अर्थ ‘भगवान के जैसा’ होता है। (ये भी पढ़ें:करीना कपूर ने मां बबीता के बर्थडे पर शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज, लिखा 'आपको हमेशा परेशान करेंगे')

आइए अब आपको दिखाते हैं शिल्पा शेट्टी के पूजन की झलक। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 अप्रैल 2021 को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की बेटी समीशा के ऊपर चुनरी डाली हुई है, जिस पर माता रानी की फोटो बनी हुई है। वीडियो में एक्ट्रेस की बेटी का पैर साफ देखा जा सकता है। पैर के आस-पास फूल भी नजर आ रहे हैं, जोकि उनके पूजन के समय उन पर चढ़ाए गए थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने वीडियो में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी अष्टमी मेरे सभी इंस्टाफैम। हमारी महागौरी की तरफ से। आप सभी को प्यार, प्रकाश और पाॅजिटिविटी भेज रही हूं।'' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बेटी वामिका और वाइफ अनुष्का संग कोरोना के बीच सफर करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली)

15 फरवरी 2021 को समीशा ने अपने जन्म का एक साल पूरा किया था। इस मौके पर शिल्पा अपनी फैमिली के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने भी गई थीं। इस मौके पर शिल्पा और उनकी बेटी के साथ उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी, मां सुनंदा शेट्टी व उनके सास-ससुर भी मौजूद थे। इस दौरान सभी ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए थे। इसकी फोटोज और वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थीं।  

अपनी बेटी के पहले बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में समीशा अपनी एक्ट्रेस को मम्मा कहती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में शिल्पा पूछती हैं कि समीशा किसका बेबी है? तो वो बोलती है मम्मा। इसे सुनकर एक्ट्रेस जोर से हंसने लगती हैं। इस वीडियो में शिल्पा के साथ उनकी बेटी के कुछ फोटोज को भी दिखाया गया है। वीडियो में क्यूट समीशा खेलते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक स्पेशल नोट भी लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मम्मा'- आपके एक साल के होने पर आपको ये कहते हुए सुनना मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ़्ट है। आपके पहले दांत से लेकर आपके पहले शब्द तक, आपकी पहली मुस्कान से लेकर आपके पहले क्रॉल तक…हर मील का पत्थर आपके लिए हर खुशी मनाने का विशेष कारण हैं…हमारी परी को पहला जन्मदिन मुबारक हो, इस दिन पिछले साल हमारे जीवन में ढेर सारा प्यार, खुशी और प्रकाश का खजाना मिला था। हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको हमेशा हर चीज भारी मात्रा में मिले।' (ये भी पढ़ें: काजोल बेटी न्यासा के जन्म के वक्त थीं नर्वस, लाडली को बर्थडे विश करते हुए शेयर की वजह)

फ़िलहाल, शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी सी फैमिली के साथ सभी त्योहार को बेहद सादगी के साथ सेलिब्रेट करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.