शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता व बेटे वियान संग मनाया ईस्टर, चॉकलेट के मजे लेते दिखी फैमिली

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ईस्टर के मौके पर अपनी फैमिली का वीडियो शेयर करके इस त्योहार की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता व बेटे वियान संग मनाया ईस्टर, चॉकलेट के मजे लेते दिखी फैमिली

पूरी दुनिया में आज यानी 4 अप्रैल 2021 को ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार इस पर्व पर उतनी धूम देखने को नहीं मिल रही हैं। लेकिन लोग सोशल मीडिया के जरिए सभी को बधाई दे रहे हैं। इसमें सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने अपने घर में फैमिली डिनर रखा। आइए आपको दिखाते हैं इसका वी​डियो।

Shilpa Shetty

पहले तो ये जान लीजिए कि, ईस्टर क्यों मनाया जाता है? धार्मिक मान्यताओं अनुसार, ईसा मसीह ने उन सभी लोगों को माफ कर दिया था जिन्होंने उनको कष्ट दिया था। माना जाता है कि कई हजार वर्ष पहले ईसा मसीह को क्रॉस पर लटका दिया गया था और उन्हें कई तरह की यातनाएं भी दी थीं। इन यातनाओं को सहने के बाद भी ईसा मसीह ने सभी को माफ करते हुए अपने शरीर का त्याग कर दिया था। जिस दिन ईसा मसीह ने अपना शरीर त्यागा उस दिन को लोग गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। ईसा मसीह के शरीर को कब्र में सुरक्षित रखा गया था और रविवार के दिन वो फिर से जाग्रत हो गए थे। जिस दिन ईसा मसीह पुन: जीवित हो उठे उस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग ईश्वर से अपने पापों की क्षमा मांगते हैं।

Shilpa Shetty Kundra

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो, जो शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है। दरअसल, 4 अप्रैल 2021 को शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बहन शमिता शेट्टी और बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ अपने घर में चॉकलेट पार्टी करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के शुरूआत में ही सभी हैप्पी ईस्टर चिल्लाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक टेबल पर तमाम तरह के चॉकलेट रखे हुए हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी कोरोना वायरस से बचने के तरीकों और मास्क पहनने के लिए लोगों से अपील कभी करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, वियान लकड़ी के हथौड़े से ​बॉक्स तोड़ते हैं, तो उसमें से चॉकलेट निकालते हैं और सभी उसे खाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''हम सभी की ओर से हैप्पी ईस्टर।'' (ये भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर मोहिना कुमारी तक इन 7 एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पहनी थीं यूनिक ज्वेलरी)

शिल्पा अपने सारे त्योहार अपनी फैमिली के साथ ही सेलिब्रेट करती हैं। होली का त्योहार भी शिल्पा ने अपनी फैमिली के साथ मनाया था। यहां देखें तस्वीरें।

Shilpa Shetty Kundra

Shilpa Shetty Kundra

Shilpa Shetty Kundra

फैमिली संग मनाया था लोहड़ी का त्योहार

13 जनवरी 2021 को देश भर में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया था। इस मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बेटी समीशा के साथ अपनी पहली लोहड़ी मनाई थी। जिसका वीडियो उन्होंने 13 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा उनकी मां समेत उनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेटी समीशा अपने पापा की गोदी में त्योहार का आनंद ले रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था, 'लोहड़ी दी लख लख सारिया नु। मैं प्रार्थना करती हूं कि लोहड़ी की आग आपकी सारी निगेटिविटी मिटा दे और आपको ख़ुशी, प्यार और समृद्धि दे। आपको और आपके परिवारवालों को हमारी तरफ से लोहड़ी की शुभकामनाएं।' (ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने फैमिली के बच्चों की थ्रोबैक तस्वीरें कीं शेयर, करीना का छोटा बेटा भी आया नजर)

वहीं, मकर संक्राति के खास मौके पर 14 जनवरी 2021 को शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों बहन सभी को मकर संक्रांति की बधाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मकर संक्रांति के इस शुभ दिन पर, हम अपने सभी जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और शांति की प्रचुरता के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारे सारे सपने पतंग की तरह आसमान में ऊंचाई की ओर बढ़ें।'

ध्यान रहे कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनी हैं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खास ख्याल रखती हैं। (ये भी पढ़ें: उदित नारायण ने कोरोना पॉजिटिव बेटे आदित्य और बहू श्वेता का हेल्थ अपडेट किया शेयर, जानें हाल)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी सी फैमिली के साथ सारे त्योहार को एंजॉय करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- theshilpashetty)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.