शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा एक बार फिर बने पेरेंट्स, फोटो शेयर कर बताया दूसरे बच्चे का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने महाशिवरात्रि के मौके पर फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल दोनों एक बार फिर माता-पिता बने हैं।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा एक बार फिर बने पेरेंट्स, फोटो शेयर कर बताया दूसरे बच्चे का नाम

हर महिला के लिए मां बनने का एहसास उसकी जिंदगी की सर्वोत्तम उपलब्धि होती है। मां बनना एक महिला के लिए उसकी जिंदगी का सबसे सुखद पल होता है। कहते हैं कि मां बने बिना हर एक महिला की जिंदगी अधूरी होती है। कहा जाता है कि अगर प्रकृति ने मानव जाति में किसी को सबसे नायब तोहफा दिया है तो वो एक महिला ही है क्योंकि श्रृष्टि का संचार आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी महिला की होती है क्योंकि वो ही बच्चे को जन्म दे सकती है। कुछ ऐसी ही स्थिति में अभी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी हैं।

मालूम हो, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नवंबर 2009 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। इसके बाद शिल्पा और राज ने 21 मई 2012 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। वो दोनों पहली बार एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने थे, जिसका नाम विहान राज कुंद्रा रखा। वहीं, अब दोनों एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। शिल्पा और राज ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। इस गुड न्यूज़ के बारे में किसी को भी कुछ नहीं पता था। मगर मिस्टर एंड मिसेज कुंद्रा के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी खुश हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने शाहिद कपूर संग ब्रेकअप के 13 साल बाद किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों खत्म हुआ उनका रिश्ता)

Shilpa Shetty and Raj Kundra with son

आपको बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों की बेटी का जन्म सेरोगेसी के जरिए 15 फरवरी 2020 को हुआ है। वहीं, इस स्टार कपल ने फैंस के साथ बेटी का नाम भी शेयर किया है। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी एक्ट्रेस की उंगली पकड़ी हुई नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ शिल्पा ने बताया कि राज और उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘समीशा’ रखा है। इइसके साथ उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए ये भी लिखा कि भगवान ने हमारी प्रार्थना स्वीकार की और हम इस बार एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दिल में आभार लिए हुए हम इस बात की घोषणा करते हैं कि हमारे घर इस बार नन्ही परी ने जन्म लिया हैं, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है।

Samisha Shetty Kundra

Shilpa Shetty and Raj Kundra daughter

मालूम हो, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की शादी को अब 11 साल पूरे चुके हैं। मगर आज भी फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। वैसे शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं। शिल्पा से पहले राज ने साल 2003 में कविता से शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। ऐसे में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद राज की जिंदगी में शिल्पा ने दस्तक दी और फिर राज कुंद्रा ने सगाई में शिल्पा को 3 करोड़ रुपए की अंगूठी पहना दी। इस अंगूठी पर 20 कैरेट का हार्ट शेप डायमंड लगा था। (ये भी पढ़ें: नव्या नवेली नंदा ने नानू अमिताभ बच्चन संग पोस्ट की थ्रोबैक तस्वीर, दिखी दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग)

Shilpa Shetty and Raj Kundra

वैसे दोनों की पहली मुलाकात तो लंदन में हुई थी, जब रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी मशहूर हो गई थीं। दोनों की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन के दौरान हुई। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की थी। ऐसे में शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर बेहद पसंद आया, जिसके बाद शिल्पा उन्हें मन ही मन चाहने लगी थीं। धीरे-धीरे दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ दिनों तक डेटिंग के बाद 2009 में इन्होंने शादी कर ली। (ये भी पढ़ें: करण पटेल ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे शादी करने और पिता बनने के बाद बदली उनकी जिंदगी)

Shilpa Shetty Kundra and Raj Kundra

फिलहाल, फैंस के साथ हम भी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा के लिए काफी खुश हैं। हम उन्हें एक बार फिर माता-पिता बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट- शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.