शिल्पा शेट्टी की महंगी संपत्तियां: वैनिटी वैन से प्राइवेट जेट तक, 130 करोड़ की मालकिन हैं एक्ट्रेस

यहां हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की सबसे महंगी संपत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शिल्पा शेट्टी की महंगी संपत्तियां: वैनिटी वैन से प्राइवेट जेट तक, 130 करोड़ की मालकिन हैं एक्ट्रेस

बी-टाउन की 'फिटनेस क्वीन' शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग, अदाओं और खूबसूरती का जादू पूरे इंडस्ट्री पर चला दिया था। 47 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं और कई रियलिटी शोज को जज करती हैं। वह बॉलीवुड की सबसे महंगी सेलिब्रिटीज में से एक हैं, ऐसे में उन्हें लग्जरी चीजों का काफी शौक है। यहां हम आपको उनकी सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Shilpa Shetty

पहले उनकी पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। अभिनेत्री ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद उन्हें साल 2012 में एक बेटे का आशीर्वाद मिला था, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। साल 2020 में वह सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा शेट्टी की मां बनी थीं।

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

Shilpa Shetty with hubby and kids

आइए आपको एक्ट्रेस की महंगी संपत्तियों के बारे में बताते हैं।

प्राइवेट जेट

Shilpa Shetty with sister

शिल्पा शेट्टी उन चुनिंदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जिनके पास करोड़ों का प्राइवेट जेट है। निजी यात्रा हो या फैमिली ट्रिप, एक्ट्रेस को अक्सर अपने शानदार प्राइवेट जेट में यात्रा करते हुए देखा जाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने शानदार प्राइवेट जेट के अंदर से झलकियां शेयर करती रहती हैं।

वैनिटी वैन

Shilpa Shetty's Vanity Van

Shilpa Shetty's Vanity Van

शिल्पा शेट्टी ने अपने 47वें जन्मदिन पर खुद को एक वैनिटी वैन गिफ्ट की है। शिल्पा एक शानदार वैनिटी वैन के मालिक होने वाली पहली अभिनेत्री भी बन गई हैं। उनके वैनिटी वैन में एक लाउंज एरिया भी है।

जुहू में बंगला

Shilpa Shetty with kids

शिल्पा शेट्टी अपने पति और बच्चों के साथ जुहू के एक आलीशान बंगले में रहती हैं। उनके घर से समुद्र का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। मैक्सिमम सिटी स्थित उनका बंगला एक आलीशान इमारत से कम नहीं है।

कार कलेक्शन

Shilpa Shetty with hubby Raj Kundra

भारत में लॉन्च होने से पहले ही शिल्पा शेट्टी ने एक नीली लैंबॉर्गिनी खरीदी थी। उनके पास BMW Z4 भी है।

डायमंड रिंग

Shilpa Shetty with hubby Raj Kundra

शिल्पा शेट्टी की सगाई की अंगूठी 3 करोड़ रुपये की है। राज ने उन्हें 20 कैरेट दिल के आकार की प्राकृतिक सफेद हीरे की अंगूठी पहनाई थी।

Shilpa Shetty with hubby Raj Kundra

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपये है। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.