शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा ने 1.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत कराई दर्ज, जानें पूरा मामला

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने मुंबई में 1.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा ने 1.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत कराई दर्ज, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनका परिवार इन दिनों राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पोर्नोग्राफी केस के चलते हेडलाइंस में बना हुआ है। राज कुंद्रा पिछले 10 दिनों से पुलिस की हिरासत में हैं। अब शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) भी एक धोखाधड़ी मामले में सुर्खियों में आ गई हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Shilpa Shetty With Her Mother Sunanda Shetty

पहले राज कुंद्रा के केस पर एक नजर डाल लेते हैं। 19 जुलाई 2021 को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। उन पर आरोप है कि, वो एडल्ट कंटेंट बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया ऐप्स पर स्ट्रीम करते हैं। यही नहीं, जब क्राइम ब्रांच ने शिल्पा के घर में छापेमारी की, तो वहां उन्हें 48TB की फोटोज व वीडियोज की कुछ फाइलों को पाया है, जिनमें से अधिकांश एडल्ट कंटेंट हैं। 27 जुलाई 2021 को इस मामले में सुनवाई भी हुई थी, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने शिल्पा को गिफ्ट की हैं ये 5 महंगी चीजें, प्राइवेट जेट से डायमंड रिंग हैं इसमें शामिल)

Shilpa Shetty With Husband Raj Kundra

अब आइए आपको शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा के केस के बारे में बताते हैं। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सुनंदा ने एक भूमि सौदे के मामले में शिकायत दर्ज की है। आरोपी सुधाकर घरे ने कथित तौर पर फर्जी कागजात का इस्तेमाल कर सुनंदा को 1.6 करोड़ रुपये में जमीन बेच दी थी। इस बारे में ‘ANI’ ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है।

Shilpa Shetty With Her Mother Sunanda Shetty

मुंबई पुलिस के हवाले से न्यूज एजेंसी ‘ANI’ ने एक ट्वीट कर लिखा है, ‘शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने भूमि सौदे मामले में सुधाकर घरे नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने फर्जी कागजात की मदद से सुनंदा को 1.6 करोड़ रुपये में जमीन बेच दी थी। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 3 लाख रुपए का जुर्माना

हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 'भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड' ने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए कपल और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर जुर्माना लगाया है।

Shilpa Shetty With Husband Raj Kundra

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रही है। शिल्पा शेट्टी से जुड़ी खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। साथ ही हमारी इस स्टोरी पर आप अपनी कोई राय देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.