शिल्पा शेट्टी ने अपनी 13वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पति राज कुंद्रा संग अनदेखे रोमांटिक पलों को किया शेयर

अपनी 13वीं शादी की सालगिरह पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ कुछ अनदेखी रोमांटिक झलकियां पोस्ट की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने अपनी 13वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पति राज कुंद्रा संग अनदेखे रोमांटिक पलों को किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन-पति राज कुंद्रा द्वारा पेरिस में एक ड्रीमी प्रपोजल के बाद 22 नवंबर 2009 को शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बाद साल 2012 में इस जोड़े ने पैरेंटहुड को अपनाया और अपने बेटे वियान राज कुंद्रा का वेलकम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में सरोगेसी के जरिए अपनी बच्ची समीशा शेट्टी कुंद्रा का स्वागत करके अपने परिवार को पूरा किया।

shilpa

साल 2021 शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लिए सबसे कठिन समय साबित हुआ, क्योंकि मुंबई पुलिस ने राज को पोर्नोग्राफी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। हालांकि, उस समय अभिनेत्री ने अपने पति या उनके परिवार को बदनाम किए बिना चुप रहकर अपनी गरिमा बनाए रखी थी। अब अपनी शादी की 13वीं सालगिरह पर शिल्पा ने अपने पति को खास अंदाज में सालगिरह की बधाई दी है।

shilpa

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

दरअसल, 22 नवंबर 2022 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वैवाहिक जीवन के 13 साल पूरे हो गए। अपने पति राज को बधाई देने के लिए शिल्पा ने इंस्टा हैंडल से अपने वेकेशन से उनके साथ कुछ अनदेखी रोमांटिक झलकियां पोस्ट कीं। रील वीडियो के साथ शिल्पा ने उनके लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "13 साल, कुकी, वाह! (और गिनती जारी है)। इस जीवन में मेरे साथ इस यात्रा को साझा करने और इसे इतना सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। आप, मैं, हम... मुझे बस इतना ही चाहिए। हमें हैप्पी एनिवर्सरी, कुकी।”

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

'पिंकविला' के टॉक शो 'नो मोर सीक्रेट्स' में शिल्पा शेट्टी ने खुलासा किया था कि कैसे राज ने उन्हें रिझाने की कोशिश की थी। उसी के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा था कि राज ने उन्हें तीन 'वर्साचे' के हैंडबैग्स भेजे थे और लगातार उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे थे। भले ही शिल्पा उनके साथ घर बसाने की योजना बना रही थीं, लेकिन उन्होंने राज को फोन किया था और उन्हें खुद को लुभाने से रोकने के लिए कहा था, क्योंकि वह मुंबई से लंदन में बसने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं ले रही थीं। यह वह समय था, जब राज ने उन्हें अपना मुंबई का पता दिया था और दोनों ने अपनी पहली डेट पूरी की थी।

Shilpa

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में शिल्पा ने राज की गिरफ्तारी के बाद अपने परिवार के लिए कठिन समय के बारे में बात की थी और बताया था कि उन्होंने इसे कैसे दूर किया। यह कहते हुए कि पूरे मसले के दौरान भी उनके बच्चे वियान और समीशा उनके जीवन के मूल केंद्र थे। उनके शब्दों में, "मैंने हमेशा माना है कि जीवन में आपको एक उद्देश्य खोजना होगा। यहां तक ​​कि अराजकता में भी, मेरा उद्देश्य मेरे बच्चे थे और हमेशा वे रहेंगे। मुश्किल समय में बहादुरी के साथ बाहर निकलना, काम पर वापस जाना ही था, मेरे बच्चों को दिखाने के लिए खासकर मेरे बेटे को, क्योंकि वह उस उम्र में है, जिसमें वह चीजों को समझता है।"

shilpa

फिलहाल, हम शिल्पा और राज को एक साथ कई और वर्षों तक साथ रहने की कामना करते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.