2 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, पापा राज कुंद्रा संग मम्मी के लिए लड़ती आईं नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा शेट्टी को दूसरा बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

2 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, पापा राज कुंद्रा संग मम्मी के लिए लड़ती आईं नजर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अपने सरनेम के आगे ‘कुंद्रा’ लगाया था। 46 साल की एक्ट्रेस वर्तमान समय में दो बच्चों की मां हैं। साल 2012 में शिल्पा ने बेटे वियान कुंद्रा को जन्म दिया था और साल 2020 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का स्वागत किया था।

Shilpa Shetty with hubby and kids

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बी-टाउन की सबसे फिट मॉम में से एक हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स इस बात का उदाहरण हैं कि, वह अपने बच्चों के साथ कितना गहरा और फ्रेंडली बॉन्ड साझा करती हैं। आज यानी 15 फरवरी 2022 को शिल्पा की लाडली बेटी समीशा 2 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने एक प्यारा मोमेंट दिखाया है।

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

Shilpa Shetty with her kids

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा शेट्टी के दूसरे बर्थडे पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा, उनके पति राज और बेटी समीशा दिखाई दे रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि, राज अपनी बेटी समीशा को चिढ़ा रहे हैं कि, शिल्पा उनकी मम्मी हैं। ऐसे में समीशा भी अपनी मम्मा को लेकर राज से प्यार से लड़ रही हैं। पिंक फ्रॉक में समीशा वाकई दिल पिघला देने वाली लग रही हैं।

इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी को बर्थडे विश किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “मेरी। आप हमारे जीवन में आईं और हमें इतनी खुशियां दीं कि, जितना हमारे पास कभी नहीं हो सकता है। हमारे दिलों को प्यार और खुशी से भरने के लिए धन्यवाद, मेरी अनमोल प्यारी समीशा। मैंने पहली सांस लेने से पहले आपसे प्यार किया था और अपनी आखिरी सांस तक आपकी रक्षा करने का वादा करती हूं। हैप्पी बर्थडे समीशा। हमारी छोटी बेबी 2 साल की हो गई।”

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा को हम भी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको समीशा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.