शिल्पा शेट्टी ने बच्चों समीशा और वियान का क्यूट वीडियो किया शेयर, भाई-बहन में दिखा अटूट प्यार

हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सिबलिंग्स डे पर अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों भाई-बहन का प्यार नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बच्चों समीशा और वियान का क्यूट वीडियो किया शेयर, भाई-बहन में दिखा अटूट प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) दो प्यारे बच्चों वियान और समीशा शेट्टी की मां हैं। वो अक्सर अपने बच्चों के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने सिबलिंग्स डे पर अपने बच्चों का एक क्यूट-सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों भाई-बहन का प्यार नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

ेपगतजो

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा की ये पहली शादी थी, लेकिन राज ने दूसरी बार शिल्पा के साथ सात फेरे लिए थे। राज की पहली पत्नी कविता थीं, जिनसे उन्हें एक बेटी भी है। हालांकि, राज अब शिल्पा के साथ अपनी खुशहाल मैरिड लाइफ बिता रहे हैं। ये कपल अब दो बच्चों के माता-पिता हैं। इनका एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की मां बनी थीं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है।

shilpa

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का ताजमहल पैलेस के 'बॉलरूम' में होगा शानदार रिसेप्शन)

अब बात करते हैं शिल्पा के लेटेस्ट पोस्ट की। दरअसल, 10 अप्रैल 2022 को शिल्पा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने बच्चों का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वियान और समीशा एक-दूसरे को प्यार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शूट करते हुए कैमरे के पीछे किसी ने समीशा से पूछा कि, वो अपने भाई से कितना प्यार करती है, तो प्यारी समीशा ने हाथ फैलाकर कहा, ''बहुत सारा।'' इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ''भाई-बहन जैसा कोई खास बंधन नहीं होता, भले ही वे बिल्लियों और कुत्तों की तरह लड़ते हों, वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते।'' यहां देखिए वो वीडियो।

इससे पहले, शिल्पा ने 18 मार्च 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से होली का एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ फूलों की होली खेलती नजर आ रही थीं। इस दौरान समीशा और वियान सफेद रंग के कपड़ों में बेहद क्यूट लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पहना 32 हजार रुपए का ब्लैक जंपसूट, गोल्ड हुप्स के साथ लग रही थीं स्टनिंग)

फिलहाल, आपको शिल्पा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.