शिल्पा शेट्टी ने ससुर के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखी बेटी समीशा की अनदेखी झलकियां

हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने ससुर के जन्मदिन पर एक क्यूट वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने ससुर के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखी बेटी समीशा की अनदेखी झलकियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने परिवार के साथ एक भी पल एंजॉय करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी व अपने परिवार संग फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, शिल्पा ने अपने ससुर के जन्मदिन पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें हमें उनकी लाडली बेटी समीशा की भी कुछ अनदेखी झलकियां देखने को मिली हैं।

(Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी ने अपने ससुर को विश किया बर्थडे

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि शिल्पा शेट्टी अपने ससुराल के बेहद करीब हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करती हैं। 3 जनवरी 2023 को अपने ससुर के जन्मदिन पर शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके ससुर और प्यारी बेटी समीशा की खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे, डैड! आज सबसे शानदार ससुर का जश्न मना रहे हैं। आपको और भी कई साल अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की शुभकामनाएं। लव यू डैड।"

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा की अनदेखी तस्वीरें

हालांकि, इस वीडियो में जिन झलकियों ने हमारा ध्यान खींचा, वह था शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का अपने दादा-दादी के साथ मनमोहक पल। जहां एक तस्वीर में समीशा अपने दादू की बाहों में लिपटी हुई हैं। वहीं अगली तस्वीर में समीशा को कलरफुल फ्रॉक पहने और अपने दादू-दादी के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है।

shilpa

shilpa

shilpa

शिल्पा शेट्टी ने लंदन में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

इससे पहले, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शिल्पा वुलेन फर व्हाइट जैकेट में दिख रही थीं, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। वीडियो में शिल्पा रोलर कोस्टर को देखती हुई नजर आ रही थीं। शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें

shilpa

खैर, आपको शिल्पा द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.