शिल्पा शेट्टी ने साल 2022 को बताया 'रोलर कोस्टर', वीडियो शेयर कर दी नए साल की बधाई

हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को नए साल की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने साल 2022 को बताया 'रोलर कोस्टर', वीडियो शेयर कर दी नए साल की बधाई

नया साल दस्तक देने को है, ऐसे में हमारे चहेते सेलेब्स छुट्टियां बिताने के साथ-साथ अपने बीते साल की यादगार झलकियां भी साझा कर रहे हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है और अपने इस साल (2022) को रोलर कोस्टर की सवारी बताया है।

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी लंदन में मना रहीं वेकेशन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी साल के आखिरी दिनों को अपने परिवार व बहन शमिता शेट्टी संग लंदन में एंजॉय कर रही हैं। शिल्पा ने हाल ही में विंटर वंडरलैंड का दौरा किया, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हम शिल्पा को एक वुलेन फर व्हाइट जैकेट में देख सकते हैं, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं। वीडियो में शिल्पा रोलर कोस्टर को देखती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, वह अपने इस साल (2022) को भी एक रोलर कोस्टर की सवारी बताती हैं और कहती हैं कि ये साल एक रोलर-कोस्टर की सवारी रहा, लेकिन अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, तो इन्हें खुलकर जी लेना चाहिए।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो के साथ शिल्पा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "यह साल एक रोलर कोस्टर रहा है..सभी कठिनाइयों और नकारात्मकताओं को पीछे छोड़ते हुए केवल आशा को आगे ले जाना, क्योंकि आशा एक सपने का बीज है, जो सच में पूरा हो सकता है। आशा और अपने सपनों को कभी न छोड़ें! 2022 के आखिरी 2 दिन बचे हैं .. एक शानदार साल 2023 की उम्मीद करते हुए, आप सभी को एक शानदार, खुशियों से भरपूर और स्वस्थ नए साल की शुभकामनाएं।'' बीते दिनों शिल्पा ने बच्चों वियान और समीशा संग एंजॉय किया था स्नोफॉल, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

shilpa

शमिता शेट्टी ने भी शेयर किया 2022 का स्पेशल वीडियो

इस बीच शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके इस साल की सभी सुनहरी यादों को समेटे हुए है। वीडियो में हम शामिता के 'बिग बॉस ओटीटी' से लेकर उनकी सभी परफॉर्मेंस और फैमिली संग बिताए खास पलों की झलकियां देख सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा अगले साल ओटीटी पर रिलीज होने जा रही रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखाई देंगी। इस वेब सीरीज में शिल्पा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

shilpa shetty

फिलहाल, आपको शिल्पा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.