शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की रिहाई के बाद मुश्किल समय से उबरने की कर रहीं कोशिश, किया ये पोस्ट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मुश्किल समय से उबरने पर बात की है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की रिहाई के बाद मुश्किल समय से उबरने की कर रहीं कोशिश, किया ये पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बीते काफी दिनों से अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पोर्नोग्राफी केस की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस बेशक अपने काम के जरिए अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट भी शेयर कर रही हैं, जिसके जरिए फैंस उनकी स्थिति को समझने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में, शिल्पा शेट्टी ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने मुश्किल समय में ‘ताकत’ और उससे 'उबरने' पर बात की है। आइए आपको दिखाते हैं उनका पोस्ट।

shilpa shetty

पहले आप ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब वह जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्हें 21 सितंबर को 50 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया था। राज पर आरोप है कि, वो अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करते थे। पुलिस के मुताबिक, वो इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। राज कुंद्रा लगभग 2 महीने तक जेल में रहे थे।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

photos

आइए अब आपको एक्ट्रेस का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने 24 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मुश्किल समय से उबरने पर बात की है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में एक किताब का पेज शेयर किया है, जिसका टाइटल है ‘उबरना’।

shilpa shetty post

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस पेज में लिखा है, ‘हम सभी ने सुना है कि, दुख हमें मजबूती देता है, क्योंकि हम अपनी कठिनाइयों से सीखते हैं। यह सच हो सकता है, लेकिन उस सरल तरीके से नहीं जैसा हम सोच सकते हैं। मुश्किल समय हमें बेहतर नहीं बनाता, कठिन समय के माध्यम से काम करता है। दुख हमें उन शक्तियों के बारे में जानने के लिए मजबूर कर सकता है, जिन्हें हम नहीं जानते थे कि, ये हमारे पास है। इन छिपी हुई शक्तियों के बारे में जानने से हमें फिर से आने वाले मुश्किल समय का सामना करने में मदद मिलती है। मैं बुरे समय से उतना ही नफरत करती हूं, जितना बाकी लोग करते हैं, लेकिन मैं जानती हूं कि, मैं उन्हें पार करने और उनसे उबरने के लिए काफी मजबूत हूं।’

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

shilpa

शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की रिहाई के बाद भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने अपनी भावनाओं को जाहिर किया था। इस तस्वीर में शिल्पा ध्यान लगाती नजर आ रही थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘हमेशा ऐसे पल आएंगे, जो आपको जमीन पर धकेल देते हैं। ऐसे समय में, मैं वास्तव में मानती हूं कि, अगर आप सात बार गिरते हैं, तो आप खुद को इतना मजबूत बना लें कि, आप आठ बार वापस खड़े हो सकें। ऐसे उठ खड़े होने के लिए आपके कुछ सबसे कठिन क्षणों के दौरान बहुत साहस, धैर्य, इच्छा-शक्ति और शक्ति की मांग होती है। लेकिन ये गुण आपकी इस जीवन रूपी यात्रा को और अधिक लचीला व मजबूत बनाएगा। हर बार जब आप वापस उठते हैं, तो आप नए दृढ़ संकल्प और प्रेरणा के साथ असंभव को भी संभव करने के लिए वापसी करेंगे।’

shilpa photo

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट से साफ है कि, वह अपने मुश्किल समय का सामना करने के बाद, अब उससे उबरने की कोशिश कर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.