शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, 'मम्मा' कहती दिख रही एंजल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के पहले बर्थडे पर एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, 'मम्मा' कहती दिख रही एंजल

किसी भी महिला के लिए मां बनने का एहसास जितना खास होता है, उससे कहीं ज्यादा उसे तब सुख मिलता है, जब उसका बेबी उसे मम्मा कहता या कहती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shipa Shetty Kundra) इन दिनों इसी सुख का अनुभव कर रही हैं। शिल्पा की 'बेबी गर्ल' समीशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) आज यानी 15 फरवरी 2021 को एक साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी लाडली बेटी उनको मम्मा कहती हुई दिखाई दे रही है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

पहले तो जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, 15 फरवरी 2020 को शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनीं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपनी बेटी का खास ख्याल रखती हैं, और उनके लिए हर चीज खुद ही करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार अपने फैंस को अपनी लिटिल प्रिंसेस के नाम का मीनिंग बताया था। शिल्पा ने बताया था कि संस्कृत में ‘स’ का अर्थ कुछ होना और ‘मीशा’ का अर्थ ‘भगवान के जैसा’ होता है। 

Shilpa Shetty Kundra

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया लेटेस्ट वीडियो। दरअसल, 15 फरवरी को अपनी बेटी के पहले बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समीशा अपनी एक्ट्रेस को मम्मा कहती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में शिल्पा पूछती हैं कि समीशा किसका बेबी है? तो वो बोलती है मम्मा। इसे सुनकर एक्ट्रेस जोर से हंसने लगती हैं। इस वीडियो में शिल्पा के साथ बेटी के कुछ फोटोज को भी दिखाया गया है। वीडियो में क्यूट समीशा खेलते हुए नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या संग मनाया वैलेंटाइन डे, फोटोज शेयर कर लिखा- 'मॉय डार्लिंग')

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मम्मा'- आपके एक साल के होने पर आपको ये कहते हुए सुनना मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ़्ट है। आपके पहले दांत से लेकर आपके पहले शब्द तक, आपकी पहली मुस्कान से लेकर आपके पहले क्रॉल तक ... हर मील का पत्थर आपके लिए हर खुशी मनाने का विशेष कारण हैं ... हमारी परी को पहला जन्मदिन मुबारक हो, इस दिन पिछले साल हमारे जीवन में ढेर सारा प्यार, खुशी और प्रकाश का खजाना मिला था। हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको हमेशा हर चीज भारी मात्रा में मिले।' इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट करके समीशा को बर्थडे विश कर रहे हैं। 

वहीं, एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा ने भी बेटी के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समीशा झूला झूलते दिख रही हैं, वीडियो में राज कुंद्रा बेटी से बात भी कर रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'वह मम्मा की लड़की हो सकती है लेकिन उसके पास मेरी पंजाबी जीन है। हैप्पी बर्थडे माय लिटिल एंजल #Samisha आपने हमारे परिवार को पूरा किया है और उन दिल के तारों को छुआ है जिसका मौजूद होना मुझे पता भी नहीं था। समीशा एक साल की हो गई। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि समय कैसे बीत गया !!' (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे पर शेयर कीं अपनी रोमांटिक डेट की झलकियां)

शिल्पा ने ऐसे मनाया था बेटी समीशा का पहला रक्षाबंधन

3 अगस्त 2020 को रक्षाबंधन के मौके पर शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी समीशा के पहले रक्षाबंधन की फोटो शेयर की थी। जहां समीशा ने भाई वियान राज को राखी बांधी थी। फोटो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा था 'आज और ये पल हम सभी के लिए बहुत खास है। वियान राज और समीशा ने अपना पहला रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया है। कहते हैं कि हमारा पहला भाई या बहन हमारा दोस्त होता है। वियान राज और समीशा की ये दोस्ती की शुरुआत है।’ उन्होंने आगे लिखा था, 'वियान हमेशा से ही एक छोटी बहन चाहता था। उसका और हमारा सपना पूरा हुआ है। आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है। खुश हूं कि ये दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े हैं। एक ऐसे भाई-बहन जो एक-दूसरे से बात कर सकते हैं और एक-दूसरे को प्रोटेक्ट कर सकते हैं। आज अपने भाई-बहन को बताइए कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। और अगर वो आपके साथ हैं, तो उन्हें एक टाइट हग कीजिए। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।' 

वियान और समीशा ने ऐसे मनाया था भाई-दूज

16 नवंबर 2020 को शिल्पा के घर में पहली बार भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक 'भाई दूज' के पर्व को मनाया गया था, जिसका एक वीडियो शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा की बेटी समीशा अपने भाई वियान के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि, समीशा अभी काफी छोटी हैं, तो ऐसे में शिल्पा ने अपनी बेटी की पूरी मदद की। खुद शिल्पा ने वियान की आरती करने के लिए समीशा का हाथ बटाया था। आरती करने के बाद वियान को अपनी बहन समीशा के गले मिलते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान शिल्पा, समीशा और वियान तीनों ने ही व्हाइट कलर के आउटफिट्स पहने हुए हैं, और इस मौके पर सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शिल्पा ने उनके घर में पहली बार 'भाई दूज' का त्योहार सेलिब्रेट होने पर अपनी खुशी का इजहार भी किया था। इस बारे में बताते हुए उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'मेरे दिल के 2 पार्ट, वियान और समीशा पहला भाई दूज सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिल से आभार क्योंकि मेरे बेटे का छोटी बहन का सपना पूरा हुआ। वो काफी खुश है और उसकी मुस्कुराहट से ये साफतौर पर पता चल रहा है।' (ये भी पढ़ें: शादी करने के बारे में सोच रही हैं अर्शी खान, इंटरव्यू में घर बसाने को लेकर कही ये बात)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समीशा अब एक साल की हो चुकी हैं। हम भी समीशा को उनके बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको शिल्पा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.