शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता के बर्थडे पर शेयर किया ये वीडियो, शायराना अंदाज में ​दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के 42वें बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता के बर्थडे पर शेयर किया ये वीडियो, शायराना अंदाज में ​दी जन्मदिन की बधाई

दुनिया में एक मात्र बहन का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें लड़ाई-झगड़े और तकरार होने के बावजूद भी उतना ही प्यार बरकरार रहता है। चाहे वो भाई-बहन हों या फिर दो बहनें। ये एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड से लेकर रूम, मैगी और गप-शप पार्टनर होती हैं, दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से लेकर एक-दूसरे की टांग खींचने तक कभी न भूलने वाले पलों को साथ में स्पेंड करती हैं। एक ऐसा ही ब्यूटीफुल रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनकी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के बीच भी है। अक्सर हमें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। आज यानी 2 फरवरी 2021 को शमिता शेट्टी 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली बहना के लिए एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले हम आपको शमिता शेट्टी के बारे में कुछ जानकारी दे देते हैं। शमिता भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, लेकिन शमिता को अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी जितनी पहचान और शोहरत नहीं मिल पाया है। हालांकि, उन्होंने 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' से अपनी शुरुआत की थी, जोकि बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। उन्होंने 'फरेब', 'बेवफा', 'जहर', 'कैश', जैसी कई फिल्मों में काम किया है। बात करें शमिता ​की पर्सनल लाइफ के बारे में तो, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। शादी के बारे में एक बार नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शमिता ने कहा था, ''जब सही समय होगा तो कोई मेरी जिंदगी में आ जाएगा और मैं चाहूंगी कि उसके साथ अपनी जिंदगी बिताऊं। अब तक तो कोई ऐसा आया नहीं है, इसलिए सिंगल हूं।'' फिलहाल, शमिता अभी अपनी बहन शिल्पा व मां सुनंदा के साथ ही रहती हैं। (ये भी पढ़ें: मंसूर अली खान का इस खूबसरत एक्ट्रेस संग था अफेयर, शर्मिला टैगोर से शादी के लिए तोड़ दिया रिश्ता)

अब आइए आपको दिखाते हैं शमिता के बर्थडे पर बहन शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किया वो पोस्ट। दरअसल, शिल्पा ने 2 फरवरी 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन शमिता के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शमिता अपनी मां और बहन के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो को कई सारी तस्वीरें मिलाकर बनाया गया है। इसमें दोनों बहनों की अनूठी बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने अपनी बहन के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। 

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''अर्ज किया है दिल के सबसे करीब होती है अपनी सिस, जब वो साथ नहीं तो हम करते हैं मिस। जब प्यार आ गया तो दे दिया एक किस, पर उसको परेशान करना इज फीलिंग आफ कम्पलीट ब्लिस। हैप्पी बर्थडे मॉय बेबी मॉय... टंकी। इस वर्ष वह सब कुछ ला सकती हैं जिसकी उनको उम्मीद है और उससे भी अधिक। तुम इसके लायक भी हो, शमिता शेट्टी।'' इसके साथ ही शिल्पा ने कई सारे हॉर्ट के इमोजी भी बनाए हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके शमिता को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय की भाभी की गोद भराई में अमिताभ, जया और अभिषेक ने राय परिवार संग खिंचवाई थी फोटो)

इसके साथ ही शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बहन शमिता ​के बर्थडे सेलिब्रेशन का भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शमिता बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे र​ही हैं। यहां देखें वीडियो का स्क्रीनशॉट। 

शमिता ने बहन शिल्पा के बर्थडे पर शेयर किया था ये वीडियो

शमिता और शिल्पा एक-दूसरे को बेहद प्यार करती हैं। 8 जून 2020 को शमिता शेट्टी ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के 45वें जन्मदिन पर भी एक खास वीडियो शेयर किया था, जिसमें शिल्पा शेट्टी के कुछ खास पलों को एक साथ दिखाया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए शमिता ने अपनी बहन शिल्पा के लिए अपना प्यार भी व्यक्त किया था। शमिता ने इस वीडियो के कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा था। उन्होंने कहा था कि, 'बहनें एक पेड़ की शाखाओं की तरह होती हैं, वे अलग-अलग दिशाओं में बढ़ती हैं, फिर भी उनकी जड़ें एक सी ही रहती हैं। वे मुस्कुराहट, आशाओं और साहस की तरह खोई हुई महत्वपूर्ण चीजों को ढूंढने में आपकी मदद करती हैं। थैंक्यू हमेशा कठिन चीजों में मेरी मदद करने के लिए। मेरी एंकर, मेरा दिल, मेरी आत्मा। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए थैंक्यू मुनकी। इसके बिना मेरे जीवन का कोई मतलब नहीं होगा। जन्मदिन मुबारक हो मेरी डार्लिंग।’ (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ऐसे रखती हैं काम और बच्चों के बीच बैलेंस, फैंस के साथ साझा किया मंत्र)

जब बहन शिल्पा को लगा था शमिता से डर

शिल्पा शेट्टी ने एक बार ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपनी बहन से असुरक्षित महसूस करती थीं। शिल्पा ने कहा था, ‘मुझे हमेशा लगता था कि वह बेहतर दिखने वाली बहन है, सबसे अच्छी। वह एक बेहतर अभिनेत्री और डांसर हैं। इसलिए मैं पहली बार इस शो में यह स्वीकार करूंगी कि जब उसने डेब्यू किया, तो मुझे लगा कि, अब कोई मुझे काम नहीं देगा।’ इसी दौरान शमिता ने भी अपने संघर्ष का जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि, ‘स्कूल में, मैं एथलेटिक और खेल में काफी अच्छी थी। जब मैंने फिल्म उद्योग में प्रवेश किया, तो यह मेरे लिए काफी अलग था। यह मेरी अपनी पहचान खोजने का संघर्ष था।’

ध्यान रहे कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनी हैं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खास ख्याल रखती हैं।

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी की तरह शमिता शेट्टी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और वो अक्सर अपनी बहन के साथ तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। तो आपको एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- theshilpashetty)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.