शिल्पा शेट्टी ने बच्चों संग शेयर कीं फोटोज, तो यूजर ने पूछा- 'बबुआ के पापा नहीं दिख रहे हैं'

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में, गणेश चतुर्थी पर अपनी फैमिली फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके पति नहीं नजर आ रहे हैं। इसे लेकर ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस से सवाल किया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बच्चों संग शेयर कीं फोटोज, तो यूजर ने पूछा- 'बबुआ के पापा नहीं दिख रहे हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अब अपनी 'जिंदगी की गाड़ी' को अपने दम पर चलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भले ही उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में जेल में बंद हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस इस स्थिति से ऊपर उठकर अपने जीवन को आगे बढ़ा रही हैं। हाल ही में, गणेश चतुर्थी के मौके पर शिल्पा ने राज की गिरफ्तारी के बाद पहली बार अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह अपने बच्चों संग गणपति की पूजा कर रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

shilpa and raj

पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है। राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने कुछ समय के लिए खुद को मीडिया और पब्लिक से दूर कर लिया था। अब वह नए सिरे से अपनी लाइफ को आगे बढ़ा रही हैं। वहीं, अभी राज इस मामले में जेल में बंद हैं। 

shilpa shetty husband

अब आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें। दरअसल, 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में शिल्पा अपने बेटे वियान और समीशा को प्रसाद खिलाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ही फोटो में एक्ट्रेस और उनके बच्चे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Shilpa Shetty Ganesh Chaturthi

Shilpa Shetty Ganesh Chaturthi

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''ॐ गं गणपतए नमो नमः! श्री सिद्धिविनायक नमो नमः! अष्ट विनायक नमो नमः! गणपति बाप्पा मोरया! हमारे गन्नू राजा हमसे मिलने के लिए वापस आ गए हैं, हमारा 11वां साल।''

Shilpa Shetty Kundra

हैरानी की बात तो ये है कि, भले ही एक्ट्रेस सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना चाह रही हैं। लेकिन कुछ लोगो को ये पसंद पहीं आ रहा है। एक्ट्रेस के ये पोस्ट शेयर करते ही कुछ यूजर्स ने उनके पति राज को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया और कमेंट में उनके पति कहां हैं? इस बारे में सवाल करने लगे। यहां देखें यूजर्स के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट।

Shilpa Shetty Kundra

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

इसके पहले, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हर साल की तरह पर गणपति बप्पा को लाने के लिए अपने घर से निकली थीं। इस दौरान वह फ्लोरल कुर्ता पैंट सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बप्पा को घर लाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। लेकिन, नेटिज़न्स ने इसके लिए भी उन्हें बेरहमी से ट्रोल किया था।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

एक यूजर ने इसे उनके पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से जोड़ते हुए कमेंट किया था, “पहले अपना पति तो घर लाओ”, दूसरे ने लिखा था, “लेकिन राज का क्या हुआ? क्या वह अभी भी जेल में है या उसे जमानत मिल गई है??" यहां देखें यूजर्स के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट।

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

Shilpa Shetty trolled

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, एक्ट्रेस ट्रोलर्स की बातों पर ना ध्यान देते हुए अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। तो शिल्पा को मिल रही इस ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.