राज कुंद्रा केस के बीच शिल्पा शेट्टी पहली बार बेटी समीशा संग आईं नजर, क्यूट लग रहीं बिटिया रानी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में, बेटी समीशा के साथ स्पॉट की गईं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राज कुंद्रा केस के बीच शिल्पा शेट्टी पहली बार बेटी समीशा संग आईं नजर, क्यूट लग रहीं बिटिया रानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को क्राइम बांच और मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील फिल्मों को बनाने और उसे ऐप्स पर पब्लिश करने के केस में 'प्रमुख साजिशकर्ता' होने के आरोप में 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था। उन्होंने जमानत के लिए अर्जी भी दाखिल की थी, जो खारिज हो गई है। तब से राज और उनके एक साथी न्यायिक हिरासत में हैं और शिल्पा ने इस मामले में चुप्पी साधने का फैसला किया है। हालांकि, इस बीच एक्ट्रेस अपने जीवन को सामान्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। 

Shilpa Shetty

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को करीब एक महीना बीत जाने के बाद अभिनेत्री ने बाहर निकलने और काम फिर से शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने अपने डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की शूटिंग शुरू की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट कीं। बीते दिन, शिल्पा शेट्टी को उनके घर के बाहर पैपराजी ने उनकी बेटी समीशा के साथ स्पॉट किया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

Shilpa Shetty Family

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। कपल को एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, 15 फरवरी 2020 को शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनीं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपनी बेटी का खास ख्याल रखती हैं, और उनके लिए हर चीज खुद ही करना पसंद करती हैं। 

Shilpa Shetty Family

अब आइए आपको दिखाते हैं शिल्पा की उनकी बेटी के साथ की लेटेस्ट तस्वीरें। दरअसल, 28 अगस्त 2021 को शिल्पा शेट्टी अपने घर के बाहर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। इस दौरान सफेद बैगी ब्लाउज़ में शिल्पा बहुत सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने इंडिगो मॉम जींस के साथ पहना था। अपने बालों को खुला रखते हुए शिल्पा ने बिना किसी मेकअप के चश्मे से अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, बेबी समीशा गुलाबी फ्रॉक में मनमोहक लग रही थीं। यहां देखें मां-बेटी की झलकियां।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

नन्ही समीशा 15 फरवरी 2021 को एक साल की हो गई थीं, इस मौके पर शिल्पा ने अपनी बच्ची के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा था। शिल्पा ने लिखा था, "'मम्मा'- आपके एक साल के होने पर आपको ये कहते हुए सुनना मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ़्ट है। आपके पहले दांत से लेकर आपके पहले शब्द तक, आपकी पहली मुस्कान से लेकर आपके पहला कदम बढ़ाने तक... हर मील का पत्थर आपके लिए हर खुशी मनाने का विशेष कारण है... हमारी परी को पहला जन्मदिन मुबारक हो, इस दिन पिछले साल हमारे जीवन में ढेर सारा प्यार, खुशी और प्रकाश का खजाना मिला था। हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको हमेशा हर चीज भारी मात्रा में मिले।"

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी इन दिनों अनुराग बासु और गीता कपूर के साथ 'सुपर डांसर 4' को जज कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस और उनकी बेटी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.