शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के 10वें बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान के दसवें जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर करके उन्हें बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के 10वें बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा (Viaan Raj Kundra) के 10वें जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें शामिल हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

shilpa shetty

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के लगभग तीन साल बाद 2012 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम इन्होंने वियान राज कुंद्रा रखा है। इसके बाद, शिल्पा साल 2020 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनीं, जिसका नाम इन्होंने समीशा शेट्टी रखा है।

shilpa shetty

(ये भी पढ़ें- 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर ने NRI बिजनेसमैन गौतम संग दूसरी बार की शादी, देखें वेडिंग फोटोज)

अब बात करते हैं शिल्पा द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा के दसवें बर्थडे पर अपने इंस्टा हैंडल से एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वियान के जन्म के समय से लेकर अब तक की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इस एक वीडियो में वियान के दस साल की जर्नी नजर आ रही है। यहां देखें वो वीडियो।

इस क्यूट वीडियो के साथ शिल्पा ने अपने बेटे के लिए स्पेशल नोट लिखकर प्यार भी लुटाया है। उन्होंने लिखा, 'आप दस साल के हो गए हैं। समय इतनी तेजी से कैसे उड़ गया? आपको इस देखभाल करने वाले, सम्मानजनक, दयालु, खुश, मजाकिया, प्यार करने वाले, सकारात्मक, मजबूत और अच्छे सज्जन के रूप में बड़े होते हुए देखना एक मां के रूप में मेरी सबसे बड़ी खुशियों में से एक है। यहां कई और हग, किस, क्लाइम्बिंग ट्री, स्लाइम फेस्ट, एमएमए स्पैरिंग, नेरफ गन शूट आउट, वीएफएक्स एडिट्स, आइसक्रीम फ्लेवर, मेल्टिंग चॉकलेट, क्रैकिंग सॉरपॉप्स, डालगोना कुकीज, जाइंट कैंडीफ्लॉस हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे वियान-राज। आप मम्मा और पापा को बहुत गौरवान्वित करते हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

shipa

(ये भी पढ़ें- अली गोनी और जैस्मिन भसीन जल्द करेंगे शादी, बताया- 'निमंत्रण पत्र होंगे डिजिटल')

बता दें कि, इतना रईस होने के बाद भी शिल्पा और राज अपने बच्चों की नॉर्मल परवरिश करते हैं। वो उन्हें अपने स्टेटस का अनुभव नहीं देना चाहते हैं। राज और शिल्पा दोनों ही अपने बच्चों को अच्छी परवरिश  कर रहे हैं। ये परिवार एक-दूसरे से काफी मजबूत बंधन शेयर करता है, जिसकी झलक अक्सर हमें सोशल मीडिया पर नजर आती रहती है।

raj

फिलहाल, हम भी वियान राज कुंद्रा को उनके 10वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको शिल्पा द्वारा शेयर किया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.