शिल्पा शेट्टी ने बेटे के 9वें बर्थडे पर शेयर किया वियान का डांस वीडियो, लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने बेटे वियान के नौवें बर्थडे पर वीडियोज शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने बेटे के 9वें बर्थडे पर शेयर किया वियान का डांस वीडियो, लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'फिटनेस क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से (Raj Kundra) शादी रचाई थी। कपल दो क्यूट बच्चों के पैरेंट्स हैं। शादी के करीब तीन साल बाद साल 2012 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा (Viaan Raj Kundra) रखा गया। वहीं, फरवरी 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर रहे हैं और इसकी झलक दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दिखाते रहते हैं। आज यानी 21 मई 2021 को कपल ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा का 9वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने बेटे की यादों से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

Shilpa Shetty Kundra, Viaan Kundra and Raj Kundra

(ये भी पढ़ें- 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया ने गर्लफ्रेंड संग शादी की पोस्टपोन, लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई वजह)

पहले जान लीजिए कि, कपल के घर बेटे वियान राज कुंद्रा ने 21 मई 2012 को जन्म लिया था। वियान के 8वें जन्मदिन पर राज ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर करके अपने बेटे के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। इन फोटोज के कैप्शन में राज ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे बेटे, मेरी जिंदगी, मेरे दिल की धड़कन @viaanrajkundra। वियान मुझे आप पर बहुत गर्व है। आप हमेशा जमीन से जुड़े हुए और धन्य रहें। आपके बेस्ट फ्रेंड और पापा की तरफ से ढेर सारा प्यार।” इसके अलावा, हाल ही में राज ने लॉकडाउन में अपने बेटे के लिए खुद की क्रिएटिविटी दिखाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया था, “लॉकडाउन में अपने बेटे के लिए थोड़ा फन और क्रिएटिविटी। हैप्पी बर्थडे दोबारा। लॉकडाउन में जन्मदिन।” 

अब आइए आपको दिखाते हैं बेटे के नौवें बर्थडे पर राज कुंद्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, राज कुंद्रा ने 21 मई 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वियान के जन्म से लेकर अब तक की झलकियां दिखाई गई हैं। इस वीडियो को कई सारी तस्वीरों और वीडियो को मिला​कर बनाया गया है।

(ये भी पढ़ें- नीति टेलर ने शादी के लिए लहंगा चूज करने में की थी काफी मशक्कत, वीडियो शेयर कर बताई फीलिंग्स)

इसे शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, ''यह वीडियो कहता है, जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे, मेरे रॉकस्टार, मेरे दिल की धड़कन। #happybirthday #ViaanRajKundra।'' 

Raj Kundra

वहीं, शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे वियान का डांस करते हुए एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वियान बेड पर खड़े ​होकर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हुए दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर बेटे को बर्थडे विश किया है।

उन्होंने लिखा है, ''कहने को तो बहुत कुछ है, बहुत काम करना है...आप बहुत तेजी से बड़े हो रहे हैं, अभी मैंने तुम्हें गले भी नहीं लगाया है। यह वीडियो तब का है जब आप 4 साल के थे। हम जानते हैं कि आपका जन्मदिन आपके लिए कितना मायने रखता है और आप इसके लिए कैसे तत्पर होंगे, लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय से कोई मस्ती नहीं कर पा रहे हैं, और आपका जन्मदिन  बिना किसी झंझट के लगातार 2 साल से नहीं मना पा रहे हैं... मुझे संवेदनशील, दयालु और प्यार करने वाले लड़के पर इतना गर्व है कि आप बड़े हो रहे हैं।''

Shilpa Shetty Kundra

आगे उन्होंने लिखा है, ''आपने कोविड-19 से इतनी बहादुरी से लड़ाई लड़ी, आप अपनी वर्चुअल कक्षाओं को लेकर उतने ही उत्साहित हैं जितना आप स्कूल जाने को लेकर थे, आप समझ गए हैं कि हमेशा मास्क पहनना और बाहरी लोगों के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखना कितना आवश्यक है! आपने बिना किसी शिकायत या नखरे के न केवल न्यू नॉर्मल के साथ तालमेल बिठाया है, बल्कि इतनी खूबसूरती से एक बड़े भाई की भूमिका भी निभाई है। प्रशंसा करनी होगी कि आपने इसे अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और परिपक्वता के साथ कितनी खूबसूरती से किया है। इस लॉकडाउन ने आपको इतनी जल्दी जिम्मेदार बना दिया है?!?! कहना होगा, मैं एक गर्वित मां हूं! 9वां जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बच्चे वियान-राज, आप हमेशा चमकते रहें, सबसे चमकीला सितारा आप जहां भी जाएं। मम्मा और पापा लव यू।''

Shilpa Shetty Kundra

(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी-अभिनव कोहली के विवाद में बोले राजा चौधरी, कहा- 'वह एक अच्छी मां और पत्नी हैं')

राज कुंद्रा और शिल्पा अपने बच्चों को नॉर्मल परवरिश देते हैं। वो उन्हें बहुत रईस होने का अनुभव नहीं देना चाहते हैं। वियान के 8वें बर्थडे पर एक मैग्जीन में ये खबर पब्लिश की गई थी कि शिल्पा व राज ने वियान के 8वें बर्थडे पर उन्हें लैम्बॉर्गिनी स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है। इस आर्टिकल का अपने ट्विटर हैंडल पर लिंक शेयर करते हुए राज ने पब्लिकेशन की जमकर फटकार लगाई थी। राज ने इसे ‘बुरी तरह से रिसर्च किया हुआ आर्टिकल’ बताया था और सफाई दी थी कि उन्होंने बेटे को एक टॉय कार गिफ्ट में दी है। राज ने ट्वीट किया था, “इतनी विश्वसनीय मैग्जीन लेकिन इतना बुरा रिसर्च किया हुआ आर्टिकल। कृपया इसमें ये बताएं कि लैम्बॉर्गिनी एक टॉय लैम्बॉर्गिनी कार थी #fakenews धीमी तालियां।”

Raj Kundra Slams A Magazine

बेटे को नार्मल परवरिश देते हैं शिल्पा और राज

बेटे वियान को एक नॉर्मल जिंदगी देने के बारे में शिल्पा ने एक बार ‘बॉम्बे टाइम्स’ से की गई बातचीत में बताया था कि, एक सेलिब्रिटी किड के लिए नॉर्मल लाइफ का मतलब क्या होता है। एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं एक नॉन-फ़िल्मी बैकग्राउंड से हूं और एक मिडिल-क्लास फैमिली से आती हूं, जहां हमारी छुट्टियां लंदन में नहीं बल्कि मैथरान में गुजरती थीं। आज मैं अपने बेटे वियान को लंदन में छुट्टियों पर ले जाने में बिल्कुल भी अफसोस नहीं करती हूं। मुझे पता है कि उसके पास जो कुछ भी है वो उसे समझता है और उसकी तारीफ करता है। राज और मुझे लगता है कि उसे हक की भावना के साथ नहीं बढ़ना चाहिए।” 

Raj Kundra Viaan Raj Kundra Shilpa Shetty Kundra

इसके आगे शिल्पा ने ये भी खुलासा किया था कि, अगर वियान को कुछ एक्स्ट्रा चाहिए होता है तो उसके पैसे उसे अपने मनी बैंक से निकालने पड़ते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि, खाना खाकर वो अपनी प्लेट किचन में खुद रखता है। शिल्पा ने कहा था, “अगर वो कुछ एक्स्ट्रा लेना चाहता है, तो उसके लिए उसे अपने पिगी बैंक से पैसे निकालने पड़ते हैं। उसको अपनी प्लेट किचन तक खुद ले जानी होती है। हम कुछ बेसिक रूल्स फॉलो करते हैं ताकि वो समझे कि लाइफ में हर चीज कमाई जाती है और किसी चीज को भी हल्के में नहीं लिया जाता है। उसे ये भी पता है कि हमारा बेटा होने के चलते उसे हमारी कुछ चीजों के साथ एडजस्ट करना पड़ेगा।”

Raj Kundra Viaan Raj Kundra Shilpa Shetty Kundra

जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिनों राज और शिल्पा की फैमिली कोरोना वायरस के चपेट में आ गई थी। ऐसे में इस बार बेटे वियान के बर्थडे पर हो सकता है ​कि कोई खास सेलिब्रेशन ना हो। फिलहाल, हम भी कपल के बेटे वियान को उनके नौवें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको राज और शिल्पा द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Shilpa Shetty Kundra)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.