शिल्पा शेट्टी बेटे वियान संग खेलती आईं नजर, वीडियो में दिख रहीं सुपर एक्टिव

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

शिल्पा शेट्टी बेटे वियान संग खेलती आईं नजर, वीडियो में दिख रहीं सुपर एक्टिव

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) किसी सुपर वुमन से कम नहीं हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से फैंस के दिलों पर आज भी राज करती हैं। 45 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज बिल्कुल वैसा है, जैसे सालों पहले हुआ करता था। वहीं, दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी अपने बिजी शेड्यूल में भी अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) और बच्चों को पूरा टाइम देती हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपने परिवार संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह सभी के साथ काफी मस्ती करती हुई नजर आती हैं। इसी बीच अब शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे वियान के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

उससे पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा की यह पहली शादी थी, लेकिन राज दूसरी बार शादी कर रहे थे। शिल्पा से पहले राज ने कविता से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए थे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी के बाद साल 2012 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा रखा गया, वहीं फरवरी 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया। अब शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ काफी एन्जॉय करती हैं। (ये भी पढ़ें: पवित्रा पुनिया संग अपने रिश्ते पर सवाल उठाने वालों को एजाज खान का जवाब, कहा- ‘वे खुद नकली हैं’)

आइए अब आपको शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर की गई वीडियो दिखाते हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 19 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे वियान के साथ ट्रैम्पोलिन एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी और वियान दोनों काफी मस्ती के साथ ट्रैम्पोलिन पर कूद रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने टॉप और लेगिंग कैरी किया हुआ है और वियान व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। मां- बेटे का ये वीडियो काफी मजेदार है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'KGF' स्टार यश के साथ पत्नी राधिका पंडित ने शेयर की मालदीव वेकेशन की रोमांटिक फोटो, हग करती आईं नजर)

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, ‘बढ़ती उम्र एक ऐसी प्रक्रिया है, जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। लेकिन आप एक खास उम्र पार कर चुके हैं, तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसमें बांधने वाली घिसी-पिटी बातों पर मैं यकीन नहीं करती हूं। उम्र के साथ आपकी हड्डियों, नर्व्स और मसल्स को काफी नुकसान पहुंचता है, लेकिन अपना ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए सिर्फ 3 साधारण नियमों का पालन करना होता है। 1. सही खाएं। 2. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। 3. ज्यादा हंसें और मुस्कुराएं। शरीर की उम्र भले ही कुछ भी हो गई हो, अगर आप दिल से जवान हैं तो कुछ भी पा सकते हैं।' (ये भी पढ़ें: गौहर खान अपने हनीमून पर पति जैद दरबार के संग हुईं रोमांटिक, देखें फोटोज व वीडियोज)

इससे पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के साथ अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शिल्पा की पूरी फैमिली को देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा उनकी मां समेत उनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। इस दौरान बेटी समीशा अपने पापा की गोदी में त्योहार का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था, 'लोहड़ी दी लख लख सारिया नु। मैं प्रार्थना करती हूं कि लोहड़ी की आग आपकी सारी नेगेटिविटी मिटा दे और आपको ख़ुशी, प्यार और समृद्धि दे। आपको और आपके परिवारवालों को हमारी तरफ से लोहड़ी की शुभकामनाएं।' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद किया गया था।

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी सी फैमिली के साथ अपनी लाइफ को काफी एन्जॉय कर रही हैं। तो आपको शिल्पा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमे कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.