शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने दिखाए नखरे, मां-बेटी के क्यूट मोमेंट का वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का उनकी बेटी समीशा शेट्टी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 साल की समीशा नखरे दिखाते हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने दिखाए नखरे, मां-बेटी के क्यूट मोमेंट का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बॉलीवुड की बिंदास और फिट मॉम हैं। वो अपनी फिल्मों और शोज में बेहद बिजी रहती हैं, लेकिन फिर भी अपने दोनों बच्चों समीशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) और वियान राज कुंद्रा के लिए अपना टाइम निकाल ही लेती हैं। हाल ही में, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

shilpa shetty

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। 47 साल की उम्र में वह दो बच्चों की मां हैं। साल 2012 में शिल्पा ने बेटे वियान को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का अपने जीवन में स्वागत किया था।

shilpa shetty

(ये भी पढ़ें- क्या जन्नत ज़ुबैर रहमानी को डेट कर रहे हैं ​​फैसल शेख, जानें सोशल मीडिया स्टार ने क्या कहा?)

दरअसल, 26 मई 2022 को शिल्पा अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ अपने रेस्टोरेंट 'बास्टियन' के बाहर स्पॉट की गईं। बिंदास मां ने अपने बच्चों का हाथ पकड़ा हुआ था। आउटिंग के लिए शिल्पा ने चमकीले पीले रंग की पैंट के साथ सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी थी। वहीं, उनकी बेटी समीशा ने नीले रंग की डेनिम के साथ एक सफेद टॉप पहना था। वियान ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में बेहद क्यूट लग रहे थे, जिसे उन्होंने ग्रीन जैकेट के साथ स्टाइल किया था। यहां देखें उनका लुक।

shilpa shetty

shilpa shetty

shilpa shetty

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत के लिए BF आदिल ने दुबई में खरीदा घर और BMW, एक्ट्रेस ने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर की बात)

अब बात करते हैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के वायरल वीडियो की, जिसमें हम देख सकते हैं कि, शिल्पा अपनी बेटी समीशा और वियान का हाथ पकड़कर अपने रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं। इतने में ही समीशा ने चलने से मना कर दिया और अपनी मां की गोद में आने की जिद करने लगीं। वहां मौजूद पैप्स ने एक्ट्रेस से मजाक में कहा कि, समीशा चलने में सक्षम नहीं हैं। इस पर शिल्पा ने भी मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, 'अच्छा'। फिर बिंदास मां ने समीशा को गोद में उठाया और अपनी कार की ओर ले गईं। वह अपने हाथ से समीशा का चेहरा भी पोंछती नजर आईं। मां-बेटी के बॉन्ड ने सभी का दिल जीत लिया। यहां देखें वो वीडियो।

इससे पहले, 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने जीवन के कठिन समय के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि, उन्होंने इसे कैसे पार किया। बकौल शिल्पा, "मैंने हमेशा माना है कि, जीवन में आपको एक उद्देश्य खोजना होगा। मेरा उद्देश्य मेरे बच्चे थे और हमेशा रहेंगे। कठिन समय में हिम्मत के साथ काम पर वापस जाना ही था। खासकर मेरे बेटे के लिए, क्योंकि वह उस उम्र में है, जहां वह चीजों को समझता है।"

shilpa shetty

(ये भी पढ़ें- दिलीप जोशी ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, कहा- 'सादा जीवन जीने में मजा आता है')

फिलहाल, ये तो साफ है कि, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने बच्चों के साथ काफी मजबूत बंधन शेयर करती हैं। तो आपको समीशा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.