टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी संग जल्द करेंगी शादी, बताई अपनी लव स्टोरी

टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप और शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी संग जल्द करेंगी शादी, बताई अपनी लव स्टोरी

टीवी सीरियल 'पांड्या स्टोर' में धरा पांड्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शाइनी दोशी (Shiny Doshi) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। लगभग तीन साल तक चुप्पी साधे रहने के बाद शाइनी दोशी ने आखिरकार अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया है। अभिनेत्री एक बिजनेसमैन लवेश खैरजानी (Lavesh Khairajani) के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रही हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में एक इंटरव्यू में बातचीत की है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Shiny Doshi

(ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने खरीदा 31 करोड़ का डुप्लेक्स अपार्टमेंट, एक्ट्रेस सनी लियोनी बनीं बिग बी की पड़ोसन)

पहले ये जान ​लीजिए कि, शाइनी मूलत: गुजरात की रहने वाली हैं, लेकिन वह बचपन से ही मुंबई में रही हैं। यहीं पर उन्होंने अपनी पढ़ाई ​कंप्लीट की है। शाइनी ने अपने करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से की थी। इस शो में निभाए कुसुम के किरदार ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। इसके बाद शाइनी दोशी ने कई अन्य शोज में काम किया, जिनमें 'जमाई राजा', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'दिल ही तो है' और 'लाल इश्क' शामिल हैं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 8' में भी हिस्सा लिया था। शाइनी 'श्रीमद भगवत महापुराण' में देवी राधा के किरदार में नजर आई हैं।

Shiny Doshi

अब आइए आपको एक्ट्रेस के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में शाइनी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि, “ये तीन साल खूबसूरत रहे हैं। मैंने पहले इसके बारे में बात नहीं करने का फैसला किया, क्योंकि हम अभी भी एक-दूसरे को जान रहे थे। हर बात का एक वक़्त होता है। हम दोनों काफी प्राइवेट लोग हैं और जब हमारे रिश्ते की बात आती है तो हम लो प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं।”

Shiny Doshi With Lavesh Khairajani

यह अभिनेत्री के लिए पहली नजर का प्यार नहीं था। दोनों की मुलाकात कैसे हुई? इस बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, “हमें मेरी सबसे अच्छी दोस्त, अभिनेत्री प्रणिता पंडित ने मिलवाया था। वह लवेश को करीब एक दशक से जानती थीं। उसने हमें मिलने के लिए कहा, क्योंकि उसे लगा कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं। वह बहुत सही थी!"

(ये भी पढ़ें: जब दीपिका पादुकोण को उनकी वेडिंग के लिए सब्यसाची ने बुर्का पहनने की दी थी नसीहत, जानें वजह)

Shiny Doshi With Lavesh Khairajani

अभिनेत्री का कहना है कि, वह लवेश की सादगी और बुद्धि से आकर्षित हुईं। वह कहती हैं, "उनके पास हंसाने की अद्भुत कला है और वह बहुत बुद्धिमान हैं। उनके साथ पिछले छह महीने आनंदमय रहे हैं। मुझे उनके साथ एक भी लड़ाई याद नहीं है। इस दौरान हम एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने लगे। हम अमेजिंग कम्फर्ट लेवल साझा करते हैं।”  ये कपल अपने शो के सेट की नई लोकेशन पर भी एक साथ है। शाइनी इसे वरदान मानती हैं। वह कहती हैं कि, "मैं बहुत खुश हूं कि वह मेरे साथ हैं। मेरे आसपास उनके साथ घर जैसा महसूस होता है।”

Shiny Doshi With Lavesh Khairajani

(ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना संग शादी करने को तैयार हैं आसिम रियाज! इंटरव्यू में कही ये बात)

अब जब अभिनेत्री ने इसे आधिकारिक कर दिया है, तो क्या वह जल्द ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगी? इस बारे में बात करते हुए शाइनी कहती हैं कि, “हम शादी करना चाहते थे, लेकिन इस चरण (कोरोना की दूसरी लहर) को बीतने देने का फैसला किया है। ऐसे विकट समय में जश्न मनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। हम यह भी चाहते हैं कि हमारे रिश्तेदार और शुभचिंतक हमारे बड़े दिन में शामिल हों और हमें आशीर्वाद दें। चीजें सुलझने के बाद हम एक तारीख को अंतिम रूप देंगे।''

Shiny Doshi With Lavesh Khairajani

फिलहाल, एक्ट्रेस के लेटेस्ट इंटरव्यू से ये तो साफ है​ कि वह अपने पार्टनर के साथ बेहद खुश हैं। और वह बहुत जल्द इस रिश्ते को शादी का नाम देने के मूड में हैं। खैर! फैंस को भी एक्ट्रेस की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.