Shivaleeka Oberoi को दुल्हन के रूप में देख भावुक हो गए थे अभिषेक, ब्राइडल एंट्री का वीडियो आया सामने

हाल ही में, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी ब्राइडल एंट्री का प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति अभिषेक पाठक इमोशनल होते हुए दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Shivaleeka Oberoi को दुल्हन के रूप में देख भावुक हो गए थे अभिषेक, ब्राइडल एंट्री का वीडियो आया सामने

फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) ने 9 फरवरी 2023 को गोवा में एक शानदार शादी की थी, जिसकी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच, शिवालिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी ब्राइडल एंट्री का एक शानदार वीडियो साझा किया है। 

shivaleeka

शिवालिका ओबेरॉय ने शेयर किया अपनी ब्राइडल एंट्री का वीडियो

19 फरवरी 2023 को शिवालिका ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अभिषेक पाठक की शादी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ग्रैंड ब्राइडल एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। लाल जोड़े में सजी शिवालिका लंबा घूंघट लिए किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। जब शिवालिका धीरे-धीरे अपने मंडप की ओर बढ़ रही थीं और दूल्हे राजा अभिषेक की नजरें उन पर से नहीं हट रही थीं।। वीडियो में होने वाली दुल्हन को फूलों की चादर के नीचे अपने होने वाले दूल्हे की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। अपने सपनों के राजकुमार की ओर बढ़ते हुए शिवालिका ने अपनी एंट्री पर बज रहे गाने पर थोड़ा सा डांस भी किया। इसके बाद, अभिषेक और शिवालिका को गले मिलते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में शिवालिका ने लिखा है, 'एक यादगार सैर'।

shivaleeka

shivaleeka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शिवालिका का ब्राइडल लुक

शिवालिका के ब्राइडल लुक की बात करें, तो अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग के जोड़े में सजीं शिवालिका एकदम रॉयल ब्राइड लग रही थीं। उनके लाल लहंगे में गोल्डन थ्रेड से कढ़ाई की गई थी, जिसमें शानदार सीक्विन्स का भी काम किया गया था। उन्होंने इसे एक मैचिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज, एक स्कैलप्ड बॉर्डर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। वहीं, गोटा-पट्टी वर्क से सजा हुआ दूसरा दुपट्टा उनके कंधों पर ड्रेप किया गया था। पोल्की ज्वेलरी, लाल चूड़ा, हाथफूल, बिंदी और ग्लैम मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, अभिषेक ने पगड़ी और दोशाला के साथ आइवरी कलर की हैवी जड़ाऊ शेरवानी पहनी थी।

shivaleeka

शिवालिका की मेहंदी की तस्वीरें

इससे पहले, शिवालिका ने 15 फरवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में शिवालिका ग्रीन कलर का प्रिंटेड शरारा पहने हुए नजर आ रही थीं। अपने इस आउटफिट के साथ उन्होंने टैसल वाले मैचिंग दुपट्टे को पेयर किया था। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए शिवालिका ने एक चोकोर नेकलेस, स्टड इयररिंग्स और एक स्टेटमेंट रिंग कैरी की थी। हालांकि, उनके मेहंदी लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन उनका बड़ा सा पासा था, जिसने उनके माथे की एक साइड को पूरी तरह से कवर किया गया था। मोतियों से सजा ये पासा जितना यूनिक था, दिखने में उतना ही खूबसूरत था। दूसरी ओर, अभिषेक ने आइवरी कलर का कुर्ता-पायजामा चुना था, जिसे उन्होंने प्रिंटेड जैकेट के साथ मैच किया था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

shivaleeka

shivaleeka

फिलहाल, हमें शिवालिका की ब्राइडल एंट्री का वीडियो बेहद पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.