'खतरों के खिलाड़ी' फेम शिवांगी जोशी ने अपने पहले क्रश और बच्चे को लेकर किया खुलासा

हाल ही में, एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी बहन शीतल जोशी के साथ बातचीत में अपने पहले क्रश और बच्चों के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'खतरों के खिलाड़ी' फेम शिवांगी जोशी ने अपने पहले क्रश और बच्चे को लेकर किया खुलासा

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को 'नायरा' के किरदार ने घर-घर में पहचान दिलाई थी। एक्ट्रेस को उनके क्यूट लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के लिए दर्शक पसंद करते हैं। हालांकि, इन दिनों वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अब वह शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं।

shivangi joshi

अब शिवांगी जोशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पहले क्रश और बच्चों के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनका वह पूरा वीडियो, जिसमें उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में बात की है।

shivangi joshi

(ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर 2022 में करेंगे शादी, वेडिंग फंक्शन भी हुआ निर्धारित)

दरअसल, 2 अगस्त 2022 को शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शिवांगी जोशी के साथ बातचीत करती हुई नजर आईं। शीतल ने अपनी बहन से 20 सवाल पूछे, जिनमें से कुछ सवालों ने हमारा ध्यान खींचा।

shivangi

शीतल ने शिवांगी से सवाल किया कि, वह भविष्य में कितने बच्चे पैदा करना चाहेंगी। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, वह 12 बच्चे पैदा करना पसंद करेंगी। इस दौरान दोनों बहनों को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया, जो उनकी मजबूत बॉन्डिंग के बारे में दर्शाता है।

shivangi joshi

बकौल शिवांगी, "मैं 12 बच्चे पैदा करना चाहूंगी।" जिस पर शीतल ने उन्हें चिढ़ाया और पूछा कि, क्या वह 11 खिलाड़ियों के साथ अपनी क्रिकेट टीम बनाना चाह रही हैं, जिसके लिए बाद में एक्ट्रेस ने 'हां' कहा।

shivangi joshi

शीतल ने अभिनेत्री से उनके बचपन के क्रश के बारे में भी पूछा, जो उन्होंने अपने माता-पिता या अपनी बहन को कभी नहीं बताया। इसके जवाब में शिवांगी ने खुलासा किया कि, यह अभिनेता ऋतिक रोशन थे। शिवांगी ने आगे कहा, ''मुझे ऋतिक रोशन पर एक बड़ा क्रश था, लेकिन पता नहीं क्यों।'' शिवांगी का कहना है कि, वह तकिए के नीचे ऋतिक की फोटो लगाकर सोती थीं। वह उन्हें कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में देखना पसंद करती थीं और तभी से वह उनका क्रश बन गए थे।

इससे पहले शिवांगी ने अपने संघर्ष और बॉडी शेमिंग पर बात की थी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए थे। शिवांगी ने बताया था कि, पहले शो के दौरान 2 सीनियर अभिनेताओं ने उनका मजाक उड़ाया था। एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि, उन लोगों ने कहा था, "पता नहीं कहां से ले आते हैं, सिर्फ शक्ल देख कर ले आते हैं, एक्टिंग तो आती नहीं, हमारा टाइम वेस्ट हो रहा है।" ये सब सुनकर उन्हें बहुत बुरा लगा था।

shivangi

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे)

फिलहाल, शिवांगी जोशी और उनकी बहन शीतल जोशी का ये मजेदार वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.