श्लोका मेहता बेटे पृथ्वी अंबानी संग पहुंचीं करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में,दोनों दिखे क्यूट

हाल ही में, बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ फिल्म निर्माता करण जौहर के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। आइए आपको फोटो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्लोका मेहता बेटे पृथ्वी अंबानी संग पहुंचीं करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में,दोनों दिखे क्यूट

पॉपुलर फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) बॉलीवुड में पार्टी करने के लिए बेहद मशहूर हैं और बात जब उनके बच्चों की बर्थडे सेलिब्रेशन की हो, तो फिर कहां वह पीछे रहने वाले हैं। करण जौहर जुड़वा बच्चों यश जौहर और रूही जौहर के प्राउड डैड हैं, जिनको वह काफी प्यार करते हैं। उनके जड़वा बच्चे आगामी 7 फरवरी 2023 को 6 साल ​के हो जाएंगे। इस मौके पर करण जौहर ने आज यानी 1 फरवरी 2023 को प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर बिजनेस इंडस्ट्री तक के से​लेब्स अपने बच्चों के साथ शामिल हुए। 

karan

करण जौहर के बच्चों के बर्थडे में पहुंची श्लोका मेहता

इसी क्रम में बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता भी बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान पृथ्वी टी-शर्ट और पैंट में काफी क्यूट लग रहे थे, वहीं ब्लैक ड्रेस में नो मेकअप व ओपन हेयर लुक में श्लोका हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। श्लोका ने हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन किया।

shloka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

करण जौहर ने दोनों बच्चों को विश किया था बर्थडे

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही के पांचवें जन्मदिन पर एक प्यारा वीडियो साझा कर नोट लिखा था। करण ने लिखा था, 'मेरी लाइफलाइन को..मेरा उद्देश्य। मेरा सब कुछ.. मैं ब्रह्मांड को हर रोज उन्हें हमारे जीवन में लाने के लिए धन्यवाद देता हूं, वे आज 5 साल के हैं, मैं अपने शेष जीवन का इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि मुझे पता है कि वे मेरे साथ हैं..रूही और यश।' 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पृथ्वी अंबानी का दूसरा बर्थडे

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए थे। हालांकि, अंबानी परिवार इस बार अपने नन्हे राजकुमार का बर्थडे नहीं मना पाया था, लेकिन फैमिली ने 2 जनवरी 2023 को मुंबई के 'जियो गॉर्डन' में पृथ्वी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। पृथ्वी की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ शामिल हुए थे। अंबानी फैमिली ने एक प्यारे पेंगुइन-थीम वाले विंटर वंडरलैंड बर्थडे पार्टी की मेजबानी की थी। बर्थडे वेन्यू में पहुंचे आकाश टील ब्लू कलर की कैजुअल शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं श्लोका स्ट्राइप्ड स्केटर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने इसे शर्ट से लेयर किया हुआ था। नन्हे पृथ्वी अंबानी ने अपने 'चाचू' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में किया था खूब एंजॉय। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

akash ambani

करण जौहर के बच्चे भी गए थे पृथ्वी के बर्थडे पार्टी में

पृथ्वी आकाश अंबानी की बर्थडे पार्टी में फिल्म निर्माता करण जौहर भी अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ पहुंचे थे। दोनों अपने अपने आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे थे। 

karan jauhar

फिलहाल, हमें करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको श्लोका और पृथ्वी की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.