श्लोका मेहता बनीं मासी, बहन दीया ने तस्वीर शेयर कर की बेटे के जन्म की घोषणा

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता मासी बनी हैं। उनकी बहन दीया मेहता जटिया ने दूसरे बेबी के जन्म की घोषणा की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

श्लोका मेहता बनीं मासी, बहन दीया ने तस्वीर शेयर कर की बेटे के जन्म की घोषणा

भारत के सबसे अमीर परिवार की बहू श्लोका मेहता अंबानी (Shloka Mehta Ambani) अपने सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। श्लोका की शादी साल 2019 में बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से हुई थी। दोनों एक बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Ambani) के माता-पिता हैं। 

akash ambani

आकाश और श्लोका ने 10 दिसंबर 2020 को अपने जीवन में एक बेटे का स्वागत किया था। कपल ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। श्लोका मेहता अंबानी वैसे तो हर किसी के साथ अच्छी बॉन्डिंग साझा करती हैं, लेकिन उनकी बहन दीया मेहता जटिया के साथ उनका बेहद गहरा रिश्ता है। अप्रैल 2022 में दीया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिससे नेटिजंस काफी एक्साइटेड हो गए थे और पृथ्वी के भैया बनने का इंतजार करने लगे थे। 

diya

(ये भी पढ़ें- अली फजल ने ऋचा चड्ढा संग शेयर कीं रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें, लोगों का किया धन्यवाद)

6 अक्टूबर 2022 को दीया मेहता जटिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दूसरे बच्चे के आने की घोषणा की। उन्होंने इस गुडन्यूज के साथ एक सुंदर फोटो शेयर की, जिसमें प्रेग्नेंट दीया पिस्ता ग्रीन कलर की साटन ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीर इतनी प्यारी है कि इस पर से नजरें हटाना मुश्किल है। इसके साथ दीया ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "ब्रिजटन से लेडी व्हिसलडाउन की तरह लग रहा है। देवियों और सज्जनों, मैं यह घोषणा करना चाहती हूं कि मेरे बेबी नंबर 2 का जन्म 2 अगस्त 2022 को हुआ था।"

diya

(ये भी पढ़ें- शहनाज गिल से गौहर खान तक: 'बिग बॉस' के वह पॉपुलर कंटेस्टेंट्स, जो जमकर हुए ट्रोल)

श्लोका के बेटे की बात करें, तो पृथ्वी दिसंबर 2022 में दो साल के होने जा रहे हैं। कुछ समय पहले, हमें आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की उनके बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ पहली पारिवारिक तस्वीर मिली थी। तस्वीर में हम आकाश को अपने बेटे पृथ्वी के साथ खेलते हुए देख सकते हैं, जो आकाश का चश्मा लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं एक जगह पृथ्वी अपनी मां श्लोका की गोद में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में आकाश का चश्मा भी देखा जा सकता है। तीनों की ये तस्वीर वाकई बेहद प्यारी है।

akash

(ये भी पढ़ें- श्रुति हासन BF शांतनु और मां सारिका संग गईं डिनर डेट पर, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

फिलहाल, हमें पृथ्वी के छोटे भाई और दीया के बेबी की तस्वीरों का इंतजार है। इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.