Isha Ambani के जुड़वा बच्चों की वेलकम पार्टी में Shloka Mehta की बेटे Prithvi पर से नहीं हटी नजर

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की वेलकम पार्टी से आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता और बेटे पृथ्वी की सामने आई एक अनदेखी तस्वीर हमारा दिल जीत रही है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani के जुड़वा बच्चों की वेलकम पार्टी में Shloka Mehta की बेटे Prithvi पर से नहीं हटी नजर

यंग बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehtaएक बार फिर से सभी का दिल जीत रही हैं, क्योंकि उन्होंने एक पारंपरिक गुजराती प्रिंटेड आउटफिट में देसी वाइब्स को बिखेरा है। स्टार बिजनेसमैन की वाइफ ने बीते दिनों अपनी ननद ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के वेलकम बैश में शानदार एंट्री की थी। इस उत्सव की तस्वीरें इंटरनेट पर चक्कर लगा रही हैं, इस बीच हमें श्लोका मेहता अंबानी की उनके बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ एक अनदेखी तस्वीर मिली और यह मां के अटूट प्यार को दर्शाती है।

ambani family

श्लोका मेहता और उनके बेटे पृथ्वी अंबानी की अनदेखी तस्वीर

एक मां का अपने बच्चों के प्रति प्यार असीम होता है और वह चाहे कहीं भी हो, उनकी नजर हमेशा अपने बच्चे पर रहती है और श्लोका मेहता भी इससे अलग नहीं हैं। ननद ईशा के बच्चों की स्वागत पार्टी की एक अनदेखी तस्वीर में हमने अपने बेटे पृथ्वी के लिए श्लोका के अटूट प्यार को देखा। फोटो में पृथ्वी हैरत में कुछ देखने में व्यस्त थे, वहीं उनकी मां अपने बेटे का मनोरंजन देखकर मुस्कुरा रही थीं। यह एक दिल पिघला देने वाली तस्वीर थी, जो एक मां का अपने बच्चे के लिए असीम प्यार को बयां करने के लिए काफी है।

shloka

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की वेलकम पार्टी में श्लोका मेहता का इंडो-वेस्टर्न लुक

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा की वेलकम पार्टी के लिए श्लोका ने इंडो-वेस्टर्न लुक चुना था। उन्होंने अपनी गुजराती संस्कृति से प्रेरणा लेते हुए हेम पर स्कैलप डिटेलिंग के साथ एक सुंदर प्रिंटेड स्कर्ट पहनी थी। उन्होंने पीले रंग की पेप्लम चोली से अपने लुक को स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को सटल मेकअप और मल्टीलेयर्ड डायमंड नेकपीस से एक्सेसराइज किया था। वहीं श्लोका के बेटे पृथ्वी उनसे ट्विनिंग कर रहे थे। थ्रेडवर्क वाले पीले रंग के कुर्ते में अंबानी फैमिली के राजकुमार बेहद प्यारे लग रहे थे। उनके लुक को मोजरी से पूरा किया गया था। जब श्लोका मेहता ने कैरी किया 29 लाख का बैग, 73,000 का सैंडल भी था काफी यूनिक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

shloka

shloka

आकाश-श्लोका ने पृथ्वी के लिए रखा था पेंगुइन-थीम वाला बर्थडे बैश

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने जनवरी 2023 में अपने बेटे पृथ्वी के लिए एक भव्य जन्मदिन की मेजबानी की थी, जो 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हुए थे। कपल ने पेंगुइन-थीम वाले विंटर वंडरलैंड थीम बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस दौरान आकाश टील ब्लू कलर की कैजुअल शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं श्लोका स्ट्राइप्ड स्केटर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने इसे शर्ट के साथ पेयर किया हुआ था। हालांकि, यह पृथ्वी ही थे, जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से लाइमलाइट चुरा ली थी। वह लाल रंग की चेक वाली शर्ट, जींस और नीले रंग के जूतों के साथ स्टाइलिश लग रहे थे। पृथ्वी अंबानी के बर्थडे बैश की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

akash

akash ambani

फिलहाल, हमें श्लोका और पृथ्वी की क्यूट फोटो बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.