जब श्लोका मेहता ने अपनी दोस्त काहिनी की शादी में जमकर किया था डांस, सामने आया अनदेखा वीडियो

हाल ही में, हमें अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता का एक थ्रोबैक वीडियो मिला है, जिसमें वह अपनी दोस्त की शादी में जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जब श्लोका मेहता ने अपनी दोस्त काहिनी की शादी में जमकर किया था डांस, सामने आया अनदेखा वीडियो

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू व आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) भले ही लाइमलाइट से खुद को दूर रखती हैं, लेकिन वह फिर भी सुर्खियों में रहती हैं। श्लोका मेहता का ड्रेसिंग स्टाइल आए दिन चर्चाएं बटोरता है। हाल ही में, हमें सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता का एक वीडियो मिला, जिसमें वह अपनी दोस्त की शादी में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

Akash Ambani and Shloka Mehta Marriage

पहले ये जान लीजिए कि, श्लोका मेहता, हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। आकाश और श्लोका स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कपल ने साल 2019 में धूमधाम से शादी रचा की थी। आकाश और श्लोका को एक बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव न होने के बावजूद अंबानी फैमिली अक्सर सुर्खियों में रहती है।

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता का रिसेप्शन लुक, गोल्डन सीक्विन साड़ी में दिखी थीं बेहद सुंदर)

Akash Ambani and Shloka Mehta

हाल ही में, हमें श्लोका मेहता का एक थ्रोबैक वीडियो मिला, जो आकाश अंबानी के फैन क्लब के द्वारा साझा किया गया है। ये वीडियो साल 2018 में श्लोका मेहता की फ्रेंड काहिनी पारेख की शादी का है, जिसमें श्लोका मेहता अपनी फ्रेंड्स के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस डांस के बाद उनकी दोस्त काहिनी पारेख अपनी ब्राइडल एंट्री से लोगों मंत्रमुग्ध करती देखी जा सकती हैं।

लुक की बात करें तो, श्लोका ने अपनी फ्रेंड की शादी में क्रीम कलर का लहंगा पहना था, जिस पर मिरर वर्क के साथ रेशम की कढ़ाई की गई थी। साथ ही उनके लहंगे और चोली के बॉर्डर पर पिंक, येलो व ब्लू कलर की पतली बॉर्डर लाइन बनी थी। श्लोका ने अपने लुक को ग्रीन कलर के एमराल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जिसमें दो हार, एक चोकर, इयररिंग्स और मांग टीका शामिल था।

Shloka Mehta

(ये भी पढ़ें- ईशा अंबानी भाभी श्लोका और आनंदिता संग डांस करती आईं नजर, सामने आया थ्रोबैक वीडियो)

श्लोका मेहता की दोस्त काहिनी पारेख की बैचलरेट पार्टी की भी एक तस्वीर हमारे हाथ लगी है। फोटो में होने वाली दुल्हन अपनी दोस्तों के साथ घिरी हैं, जिसमें श्लोका भी शामिल हैं। ब्लैक कलर की आउटफिट में श्लोका काफी प्यारी लग रही हैं। श्लोका को अपनी दोस्त की बैचलरेट पार्टी में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

काहिनी पारेख ने नवंबर 2018 में मुंबई में पार्थिव मेहता के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी के दिन काहिनी ने बेबी पिंक कलर का सुंदर लहंगा पहना था और डायमंड की ज्वेलरी से खुद को निखारा था। वहीं, पार्थिव ने भी बेबी पिंक कलर की शेरवानी में अपनी लेडीलव को ट्विन किया था। अपनी शादी में वे दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Kahini Parekh

Kahini Parekh with hubby Parthiv Mehta

काहिनी पारेख की प्री-वेडिंग सेरेमनी की भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने प्यार पार्थिव के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Kahini Parekh with hubby Parthiv Mehta

(ये भी पढ़ें- दीया मेहता ने बहन श्लोका संग शेयर किया खूबसूरत वीडियो, बेड पर डांस करती दिखीं दोनों)

फिलहाल, श्लोका मेहता का अपनी दोस्त की शादी में डांस किया गया वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.