जबरदस्त है श्लोका मेहता और उनकी मां की बॉन्डिंग, फैन्स बोले- आप तो इनकी कार्बन कॉपी हैं

मुंबई में जियो वंडरलैंड कार्निवाल (Jio Wonderland) के कार्यक्रम में शिरकत करने पूरा अंबानी परिवार इकट्ठा हुआ था। इस मौक पर श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपनी मां मोना मेहता (Mona Mehta) के साथ पहुंची हुई थी। जहां दोनों की एक साथ खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आई।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

जबरदस्त है श्लोका मेहता और उनकी मां की बॉन्डिंग, फैन्स बोले- आप तो इनकी कार्बन कॉपी हैं

किसी भी बेटी के लिए वो पल सबसे गर्व का होता हैं जब उसकी तुलना उसकी मां से की जाती है। ऐसा ही कुछ मां के साथ भी हैं वो भी अपनी लाडो को अपनी राह पर चलता देख मन ही मन बेहद खुश होती हैं। ऐसा ही कुछ हाल है अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) का। जिनकी हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिनमें वो हूबहू अपनी मां मोना मेहता (Mona Mehta) की तरह नजर आ रही हैं। चाहें मुस्कान की बात करें या फिर आंखों की हर मामले में श्लोका मेहता अपनी मां पर गई हैं। तस्वीरें देखकर एक पल को तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

श्लोका को अक्सर उनकी मां मोना मेहता के साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों की तस्वीरों को देखकर ये बिल्कुल भी नहीं कहा जाता है कि ये मां-बेटी की जोड़ी हैं। बल्कि ऐसा लगता है कि मानों ये दोनों जुड़वां बहनें हैं। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा की श्लोका मेहता अपनी मां कार्बन कॉपी है। जब हमने पहली बार इस मां -बेटी की जोड़ी को श्लोका की शादी में उनके लिए शॉपिंग करते हुए देखा था, तो हमें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि वो दोनों एक करीबी रिश्ता साझा करती हैं और श्लोका के लिए अपनी मां की राय भी काफी अहम हैं। तभी तो आज के समय में बच्चे जहां अपनी पसंद नापसंद का ख्याल रखते हैं वहीं श्लोका मेहता अपनी मां की राह पर चलती हैं। ऐसे में उन्हें एक परफेक्ट बेटी कहें तो गलत नहीं होगा। (ये भी पढ़ें: पंकज उधास की बेटी नायब ने ओजस अधिया संग की शादी, अनूप जलोटा समेत इन मेहमानों ने की शिरकत)

हाल ही में इस खूबसूरत मां-बेटी की जोड़ी को जियो वंडरलैंड कार्निवाल (Jio Wonderland) के कार्यक्रम में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आईं। श्लोका मेहता ने जहां ब्लैक और व्हाइट कलर का जम सूट पहना हुआ था। वहीं, उनकी मां मोना मेहता ने क्रिसमस थीम शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई थी। वहीं, इस वक्त सोशल मीडिया पर जो तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसमें दोनों एक क्यूट से बच्चे के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। दोनों की इस बॉन्डिंग ने जबरदस्त तरीके से लोगों का दिल जीता हुआ है। 

वहीं, इस इवेंट में श्लोका मेहता की सास और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी बेहद ही खूबूसरत आउटफिट पहने हुए नजर आईं। इस दौरान नीता अंबानी पीच रंग के आउटफिट में पहुंची थी। हाथ में घड़ी और पैरों में मैचिंग की फुटवियर के साथ उनका लुक बेहद स्टाइलिश था। साथ में गोल्डेन रंग के हैंडपर्स के साथ मिसेज अंबानी ने लुक को कंप्लीट किया था। उस वक्त वो इतनी खूबसूरत लग रही थी कि सभी की निगाहें उन्हीं पर आकर ठहर गईं। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

वैसे इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारें भी शामिल होने पहुंचे थे। उनमें से एक है डायरेक्टर करण जौहर जोकि अपने बेटे यश जौहर संग जियो वंडरलैंड में मस्ती करने पहुंचे थे। वैसे अंबानी परिवार का हर फंक्शन बेहद ही शानदार रहता है। इससे पहले हमने श्लोका मेहता को उनके पति आकाश अंबानी के साथ स्पॉट किया था जोकि ईशा अंबानी पीरामल के घर पर एक चैरिटी ईवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने एक जैसे ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हुए थे। (ये भी पढ़ें: हिमांश कोहली को याद कर फिर रोने लगीं नेहा कक्कड़, इस गाने के जरिए कही अपने दिल की बात)

वहीं धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता का अलग ही लुक देखने को मिला था। उस वक्त भी दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। श्लोका इस मौके पर व्हाइट कलर का एक खूबसूरत टॉप और ब्लैक कलर की जींस पहनी हुईं थी। वहीं, बालों को उन्होंने खुला छोड़ा था। वैसे आपको श्लोका मेहता औऱ उनकी मां की ये जबरदस्त बॉन्डिंग कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.