श्लोका मेहता की बहन दीया ने पृथ्वी अंबानी की फोटो की शेयर, मौसी की बेटी संग खेलते दिखे '​प्रिंस'

बिजनेसमैन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी की एक तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्लोका मेहता की बहन दीया ने पृथ्वी अंबानी की फोटो की शेयर, मौसी की बेटी संग खेलते दिखे '​प्रिंस'

साल 2020 कोरोना महामारी के चलते बेशक दुनिया के लिए बेहद कष्टदायक रहा। लेकिन अंबानी फैमिली के लिए ये साल काफी स्पेशल रहा। साल 2020 के बीतते-बीतते दिसंबर महीने में अंबानी फैमिली के 'राजकुमार' का आगमन हुआ था। दरअसल, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर किलकारियां गूंजी थीं। 'रिलायंस इंडस्ट्री' के मालिक मुकेश और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने 10 दिसंबर 2020 को अपने बेटे पृथ्वी अंबानी को जन्म दिया था। अंबानी फैमिली के 'प्रिंस' के जन्म के बाद से अभी तक लोगों की उनकी बेहद कम तस्वीरें देखने को मिली हैं। तो आज हम आपको 'छोटे नवाब' की एक झलक दिखाते हैं। 

Akash Ambani Wedding

(ये भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी की बेटियों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें कहां हुई है इनकी शादी)

पहले ये जान लीजिए कि, आकाश और श्लोका एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। दोनों ने काफी दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2019 में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस शाही शादी में दुनिया की तमाम मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की शादी की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। शादी के करीब एक साल बाद 10 दिसंबर 2020 को ‘जूनियर अंबानी’ का आगमन हुआ था, जिसके बाद मुकेश अंबानी की अपने पोते को गोद में लिए हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो के सामने आने के बाद अंबानी फैमिली को खूब बधाइयां मिली थीं।

Mukesh Ambani With Grandson

बेटे के जन्म के बाद अंबानी परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करके ‘जूनियर अंबानी’ के नाम का खुलासा किया था। मुकेश और नीता ने अपने पोते का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। अंबानी परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में लिखा था, ‘भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी के आशीर्वाद से, कोकिलाबेन अंबानी हमारे अनमोल बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं।’ इसके अलावा स्टेटमेंट में अंबानी और मेहता फैमिली के सभी सदस्यों का नाम लिखा हुआ था।

Mukesh Ambani Grandson Name

(ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का बंगला उड़ा देगा आपके होश, यहां देखिए गुलिटा की शानदार तस्वीरें)

अब आइए आपको दिखाते हैं पृथ्वी अंबानी की फोटो। दरअसल, 1 अगस्त 2021 को 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर अंबानी फैमिली की बहू श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता जातिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में फर्श के मैट पर दो बच्चे खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो पर लिखा है, ''बेबी पी (पृथ्वी) एंड बेबी एम पहले से ही दोस्त।'' इस फोटो में दोनों बेबी का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन कैप्शन से ये तो साफ है कि, इसमें पृथ्वी अपने मौसी की बेटी के साथ खेल रहे हैं। 

Shloka Mehta Son Prithvi Akash Ambani

आइए अब आपको मेहता फैमिली के बारे में कुछ जानकारी दे देते हैं। ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी 'रोजी ब्लू इंडिया' के मैनेजिंग डायरेक्टर व बिजनेसमैन रसेल मेहता ने ज्वैलरी डिजाइनर मोना मेहता से शादी की है। रसेल और मोना को एक बेटा, विराज मेहता और दो बेटियां, दीया मेहता और श्लोका मेहता हैं। विराज की शादी 'ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग' कंपनी के मालिक भरत शेठ की बेटी निशा शेठ से हुई है। इनको दो बेटियां हैं।

Diya Mehta Wedding

(ये भी पढ़ें: नीता अंबानी ने किया खुलासा, बताया बचपन में ईशा, आकाश और अनंत को कितनी मिलती थी पॉकेट मनी)

श्लोका मेहता की शादी, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी से हुई है, जो अब एक बेटे के माता-पिता हैं। वहीं, दीया मेहता ने अप्रैल 2017 में अमित जातिया के बेटे और 'हार्डकैसल रेस्तरां' (मेकडी इंडिया फ्रेंचाइजी) के एमडी आयुष जातिया से शादी की। दीया और आयुष एक बेटी के पैरेंट्स हैं। 

Akash Ambani Shloka Mehta

फिलहाल, पृथ्वी अंबानी की इस तस्वीर से ये तो साफ है कि, उनकी अपने मौसी की बेटी से अच्छी दोस्ती है। तो आपको दीया द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.