आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने दिवाली पार्टी में पहनी 2 लाख की साड़ी, दिखीं गार्जियस

हाल ही में, बिजनेसमैन आकाश अंबानी की वाइफ श्लोका मेहता ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। इस दौरान श्लोका ने 2 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने दिवाली पार्टी में पहनी 2 लाख की साड़ी, दिखीं गार्जियस

भारत के अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बहू और आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta), अंबानी परिवार से जुड़ने के बाद से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। हमेशा की तरह श्लोका इस बार भी काफी गॉर्जियस लग रही थीं, लेकिन जिसने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी श्लोका की साड़ी, जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक। 

श्लोका मेहता

(ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा पति निक व मां मधु संग डिनर डेट पर आईं नजर, व्हाइट सूट में स्टनिंग दिखीं एक्ट्रेस)

पहले तो ये जान लीजिए कि श्लोका और आकाश अंबानी बचपन के दोस्त हैं और दोनों 9 मार्च 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल का एक प्यारा सा बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। 

श्लोका

दरअसल, 21 अक्टूबर 2022 को श्लोका ने अपनी दोस्त और अंबानी खानदान की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। पार्टी में श्लोका और राधिका दोनों ने व्हाइट-पीच कलर में ट्विनिंग की थी। राधिका व्हाइट लहंगे-चोली और पीच कलर के दुपट्टे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

श्लोका

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने राजीव सेन पर लगाया मारपीट और गाली देने का आरोप, कहा- 'जल्द लेंगी तलाक')

वहीं श्लोका के लुक की बात करें, तो उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से 'खाब' नाम की ब्लश पिंक साड़ी कैरी की थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए श्लोका ने डायमंड ज्वेलरी पहनी थी। बात करें, इस साड़ी की कीमत की, तो इस साड़ी की कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपए है। 

श्लोका

श्लोका

इससे पहले, 5 जून 2022 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम सेरेमनी पर श्लोका मेहता ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने शीशपट्टी और बड़े इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस मौके पर वह अपने बेटे पृथ्वी के साथ नजर आई थीं।

shloka

shloka

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने बेटी लियाना संग मनाई पहली दिवाली, लाडली संग ट्विनिंग करती दिखीं एक्ट्रेस)

खैर, हमें तो श्लोका का यह लुक बेहद पसंद आया। आपको श्लोका की साड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.