शोएब इब्राहिम की बहन सबा जल्द करेंगी शादी, भाई ने होने वाले पति का कराया परिचय

हाल ही में, एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी बहन सबा की शादी पर बात की है और उनके होने वाले पति से भी अपने फैंस को मिलवाया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शोएब इब्राहिम की बहन सबा जल्द करेंगी शादी, भाई ने होने वाले पति का कराया परिचय

टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अपने परिवार के बेहद करीब हैं और इनके बीच की बॉन्डिंग एक मिशाल है। हाल ही में, शोएब ने बताया है कि, उनकी बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) जल्द दी शादी करने वाली हैं। एक्टर ने उनके होने वाले पति का भी खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

saba

दरअसल, शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सभी को अपने घर के नए सदस्य से मिलवाया है। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन सबा के बॉयफ्रेंड खालिद नियाज हैं। उन्होंने बताया कि, सबा के साथ उनकी शादी इसी साल यानी 2022 में होने वाली है।

saba

(ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर ने 'भारत रत्न' जीतने के बाद नहीं मनाया था जश्न, भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने बताई वजह)

शोएब ने ये भी खुलासा किया कि, सबा खालिद को 6 साल से अधिक समय से जानती हैं और यह एक लव मैरिज है। उन्होंने कहा कि, दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर अपनी मंजूरी दे दी है। साथ ही एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि, सबा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। वीडियो में आगे दीपिका ने बताया कि, यह विंटर वेडिंग होने वाली है। शोएब ने कहा कि, वे आने वाले समय में इसकी घोषणा करेंगे। यहां देखें पूरा वीडियो।

इसके अलावा सबा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है और दुनिया को अपने जिंदगी के प्यार मिलवाया है। सामने आई फोटो में सबा अपने प्रेमी खालिद का हाथ पकड़े हुए दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सप भर गया है विश से...इतना प्यार करते हो आप सब मुझसे इतना अंदाजा नहीं था। ऐसा लग रहा है कि, मैं आपकी फैमिली की एक खास सदस्य हूं। बहुत अच्छा और स्पेशल फील हो रहा है एकदम प्रिंसेस की तरह। इतने सब्र के बाद, 6.7 साल के बाद आखिरकार ये दिन आया है। धन्यवाद भाई और भाभी, हमेशा की तरह लाइफ के फैसले में भी साथ देने के लिए।''

saba

saba

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने पहले फादर्स-डे पर शेयर की बेटे नील और पति गौतम की क्यूट तस्वीर)

वहीं, शोएब और दीपिका इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। दोनों म्यूजिक वीडियो भी करते रहे हैं। जहां दीपिका को आखिरी बार 'ससुराल सिमर का 2' में देखा गया था। वहीं, शोएब 'इश्क में मरजावां' के बाद से टीवी से गायब हैं, जहां उन्होंने अभिमन्यु की भूमिका निभाई थी।

saba

फिलहाल, आपको सबा इब्राहिम के होने वाले पति खालिद नियाज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.