श्रद्धा आर्या ने पहना 125,000 रुपए का स्टाइलिश लहंगा, BFF अंकिता की संगीत पार्टी में बिखेरा जलवा

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अंकिता लोखंडे की संगीत सेरेमनी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके द्वारा पहने गए लहंगे ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

श्रद्धा आर्या ने पहना 125,000 रुपए का स्टाइलिश लहंगा, BFF अंकिता की संगीत पार्टी में बिखेरा जलवा

टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने नवंबर 2021 में अपने जीवन के प्यार राहुल नागल (Rahul Nagal) के साथ अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। शादी के बाद एक्ट्रेस अपने काम पर वापसी कर चुकी हैं, लेकिन अक्सर वो अपने शादी के बाद के लुक्स के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। कभी वो अपना मंगलसूत्र और सिंदूर फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं, तो कभी वो अपने महंगे आउटफिट के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं।

Shraddha Arya

13 दिसंबर 2021 को ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की संगीत सेरेमनी आयोजित की गई थी। जैसा कि आप जानते होंगे कि, श्रद्धा और अंकिता बेस्ट फ्रेंड हैं। इसलिए अपनी दोस्त की संगीत में श्रद्धा ने खूब धमाल मचाया था। हालांकि, इस दौरान हमारा ध्यान उनके महंगे आउटफिट पर गया, जिसकी कीमत लाखों में है।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या 8 हजार के अनारकली सूट में आईं नजर, चूड़ा और सिंदूर किया फ्लॉन्ट)

Shraddha Arya

श्रद्धा आर्या ने 14 दिसंबर 2021 को अपनी दोस्त अंकिता के संगीत समारोह से अपने लुक की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में हम श्रद्धा को एक बेज कलर के खूबसूरत लहंगे में देख सकते हैं, जिसे उन्होंने पफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया था। श्रद्धा आर्या का मैरीगोल्ड ब्रोकेड जरीन लहंगा सेट ‘गोपी वेद’ के कलेक्शन से है, जिसकी कीमत 125,000 रुपए है।

Shraddha Arya

Shraddha Arya lehenga cost

एक्ट्रेस ने एक पोल्की बैग के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। डायमंड चोकर, इयररिंग्स और मांग टीका ने उनके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना दिया था। हालांकि, इस दौरान भी एक्ट्रेस ने अपने सुहागन लुक को बरकरार रखा था। उन्होंने अपने डायमंड मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और अपना रेड चूड़ा अच्छे से फ्लॉन्ट किया था।

Shraddha Arya

Shraddha Arya

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने अपने रिसेप्शन में पहनी थी 1,80,000 रुपए की साड़ी, बेहद खूबसूरत लग रही थीं एक्ट्रेस)

श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ दिल्ली में शादी की थी। शादी के लिए एक्ट्रेस ने भारी गोल्डन कढ़ाई वाला लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। श्रद्धा ने अपने ब्राइडल लुक से कई होने वाली दुल्हनों को प्रेरित किया था।

Shraddha Arya With Hubby Rahul Nagal

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या के घर की तस्वीरें: एक्ट्रेस ने बड़ी खूबसूरती से सजाया है अपने आलीशान आशियाने को)

वैसे, आपको श्रद्धा आर्या का ये लहंगा लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- श्रद्धा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.