श्रद्धा कपूर ने शेयर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के बचपन की फोटो, बेहद क्यूट दिख रहीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी मौसी व एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बचपन की फोटो शेयर की है। आइए देखते हैं वो तस्वीर...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

श्रद्धा कपूर ने शेयर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के बचपन की फोटो, बेहद क्यूट दिख रहीं एक्ट्रेस

मां-बेटी का रिश्ता बेहद अनोखा होता है। एक मां अपनी बेटी की दोस्त से लेकर टीचर तक सब होती है, तो वहीं बेटियां भी मां की बेस्ट फ्रेंड होती हैं और मां के बाद जिसके साथ वो मां जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं, वो होती हैं मौसी। । मौसी मां जैसा ही प्यार करती हैं, जो अपनी बहन के बच्चों को बहुत लाड़-प्यार देती हैं। कुछ ही ऐसा बॉन्ड बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) के बीच देखने को मिलता है। श्रद्धा कपूर अपनी मौसी पद्मिनी के बेहद क्लोज हैं, जिसकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी मौसी पद्मिनी के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए देखते हैं वो तस्वीर।

पहले ये जान लीजिए कि, एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी, जिसके बाद उन्हें ‘लव का द एंड’ में लीड रोल मिला था। हालांकि, श्रद्धा ‘आशिकी 2’ से फेमस हुई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘बागी सीरीज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्म्स की हैं। वहीं, पद्मिनी भी अपने समय की सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं। पद्मिनी ‘प्रेम रोग’ और ‘इंसाफ का तराजू’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। (ये भी पढ़ें- 'ससुराल सिमर का' फेम मेघना नायडू ने अपने बेबी प्लानिंग पर कहा- 'ये हमारे लिए एक आशीर्वाद होगा')

अब आइए आपको दिखाते हैं श्रद्धा कपूर का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, श्रद्धा कपूर ने 1 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी मौसी पद्मिनी के बचपन की एक फोटो लगाई है। इस फोटो में पद्मिनी बेहद क्यूट लग रही हैं। उनकी तस्वीर को देखकर लग रहा है कि वह किसी चीज को देखकर हैरान हैं। इस तस्वीर को पद्मिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे श्रद्धा ने अपनी स्टोरी में साझा की है। उनकी इस तस्वीर को श्रद्धा ने शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा है, ‘बहुत क्यूट @padminikolhapure।’ इसके साथ ही उन्होंने लव, किस और हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं। (ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य IPL 2021 के लिए हैं तैयार, वीडियो में धमाल मचाते दिखे पिता-पुत्र)

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड व सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shresth) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी डेट नाइट और वेकेशन की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में कितने पागल हैं। कुछ दिन पहले दोनों को एक साथ डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे। जहां फोटोज में श्रद्धा ने ब्रालेट टॉप के साथ ब्लेजर और ब्लैक लेदर पैंट्स पहनी हुई हैं, वहीं रोहन पूरे ब्लैक लुक में देखे जा सकते हैं। इस दौरान दोनों पैपराजी के कैमरे से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर को बताया कैसे होता है उनका गुस्सा शांत, पोस्ट के जरिए दिया हिंट)

फिलहाल, इतना तो साफ है कि श्रद्धा अपनी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के बेहद करीब हैं। तो आपको पद्मिनी के बचपन की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- श्रद्धा कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.