डैड शक्ति कपूर की मैरिज एनिवर्सरी पर श्रद्धा कपूर ने शेयर की अनदेखी फोटोज, ऐसे दी मम्मी-पापा को बधाई

अभिनेता शक्ति कपूर आज यानी 13 दिसंबर 2020 को अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

डैड शक्ति कपूर की मैरिज एनिवर्सरी पर श्रद्धा कपूर ने शेयर की अनदेखी फोटोज, ऐसे दी मम्मी-पापा को बधाई

बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। शक्ति कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें फैंस उनके दमदार किरदार और एक्टिंग के लिए पसंद करते हैं। शक्ति फैंस के बीच अपने निगेटिव रोल्स के साथ-साथ अपनी कॉमेडी के लिए भी काफी मशहूर हैं। शक्ति कपूर ने एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरे (Shivangi Kolhapure) से शादी की है। आज यानी 13 दिसंबर 2020 को ये कपल अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर देश-दुनिया से फैंस इस कपल को बधाई संदेश दे भेज रहे हैं। इसी क्रम में शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। 

आपको इसके बारे में बताएं, उसके पहले शक्ति कपूर की लव स्टोरी और शिवांगी कोल्हापुरे की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। शक्ति कपूर की लव लाइफ काफी रोमांटिक है। जी हां! बेहद कम लोगों को ये जानकारी है कि शक्ति ने लव मैरिज की थी। हालांकि, कई लोगों को ये भी नहीं पता है कि शक्ति की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे भी 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में आई फिल्म 'किस्मत' से की थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता लीड रोल में थे। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने भी काम किया था। दोनों की पहली मुलाकात इसी फिल्म के सेट पर हुई थी। सेट पर दोनों की मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। इसी क्रम में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। जब दोनों की इस फिल्म के सेट पर मुलाकात हुई थी, तब दोनों ही अपने करियर को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे, लेकिन वो कहते हैं ना कि बुरा दौर जल्दी खत्म हो जाता है। यही दोनों के साथ भी हुआ जब फिल्म 'किस्मत' हिट साबित हुई और दोनों का करियर भी हिट हो गया। (ये भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी का बर्थडे मनाने उदयपुर पहुंचे पति विवेक, झील के किनारे रोमांस करता दिखा कपल)

भागकर रचाई थी शादी

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल तो हो ही चुके थे और फिर फिल्म भी हिट हो गई, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मगर शादी करना इतना आसान नहीं था। शिवांगी के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन दोनों ने भागकर शादी कर ली। उस वक्त शिवांगी मजह 18 साल की थीं। शिवांगी कोल्हापुरे और शक्ति कपूर के दो बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर हैं। शादी के बाद शिवांगी ने फिल्मों से किनारा कर लिया और परिवार में व्यस्त में हो गईं। आज दोनों अपने छोटे और सुखी परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

यही नहीं, शक्ति और शिवांगी के दोनों बच्चे भी अपनी-अपनी लाइफ में काफी कमाल कर रहे हैं। जहां श्रद्धा कपूर जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, तो वहीं उनके बड़े भाई सिद्धांत कपूर भी एक एक्टर हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक वो शोहरत हासिल नहीं है, जो श्रद्धा के पास है। वैसे, सिद्धांत एक एक्टर होने के साथ-साथ एक असिस्टेंट डायरेक्टर भी हैं। (ये भी पढ़ें: सना खान ने हसबैंड मुफ्ती अनस को ऐसे विश किया बर्थडे, फोटो शेयर कर लिखा- 'बेस्ट शौहर')

Shakti Kapoor love story

तो आइए अब आपको बताते हैं कि श्रद्धा और सिद्धांत ने अपने मम्मी-पापा को उनकी मैरिज एनिवर्सरी कैसे विश की है। दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में जहां वह अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इस फोटो में उनके भाई सिद्धांत भी दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो बहुत पुरानी है। वहीं, दूसरी फोटो उनके मम्मी-पापा के जवानी की है। इस तस्वीर में ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ''हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी और बापू।''

सिद्धांत कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन श्रद्धा कपूर द्वारा शेयर की गई पहली फोटो को साझा करते हुए लिखा है, ''हैप्पी एनिवर्सरी मेरे सोलमेट को।'' फैंस दोनों की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, और कमेंट करके अपने पसंदीदा हीरो शक्ति कपूर को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 4 महीने बाद बेटे से मिले हार्दिक पांड्या, फोटो शेयर कर लिखा- 'नेशनल ड्यूटी से पिता की ड्यूटी तक')

फिलहाल, शक्ति कपूर भले ही फिल्मों विलेन के रूप में नजर आए हों, लेकिन वो असल जिंदगी के हीरो हैं। शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की शादी को करीब 38 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन कपल के बीच आज भी वैसे ही प्रेम बरकरार है। हम भी इस कपल को उनकी शादी की सालगिरह की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इस कपल की लव स्टोरी के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.